Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

श्रमिकों के द्वार पहुँच जिला प्रशासन, मुफ्त इलाज और दिया शांति का संदेश,एक मई को लगाया जायेगा विशेष मेगा मेडिकल कैंप


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के औद्योगिक इलाकों में हुई हालिया हिंसा के, अब जिला प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनके द्वार पहुंच रहा है और पचीस जगह पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है. एक मई मजदूर दिवस पर गौतमबुद्ध नगर में विशेष मेगा मेडिकल कैंप लगाया जायेगा. जिसमें 201 कैंप लगाया जाएगा इसके अलावा सरकारी और 22 निजी अस्पताल में किया जाएगा पूरे दिन श्रमिकों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगे।

औद्योगिक क्षेत्रों में डीएम मेघा रूपम ने खुद कमान संभालते हुए स्वास्थ्य कैंपों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि नोएडा की लगभग 5000 गारमेंट फैक्ट्रियों में करीब 6 से 7 लाख श्रमिक कार्यरत हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। उनकी जरूरतों को देखते हुए कैंपों में अत्याधुनिक मैमोग्राफी और ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की मशीनें लगाई गई हैं। एक मई को आयोजित होने वाले 201 कैंपों में सामान्य चेकअप के साथ-साथ डेंटल, गायनेकोलॉजिकल, मैमोग्राफी और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी गंभीर जांचें भी मुफ्त होंगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन उन फैक्ट्रियों की पहचान कर रहा है जहाँ धारा 48 के तहत पालना घर (Creche) होना अनिवार्य है, ताकि कामकाजी माताओं को बच्चों की देखभाल में आसानी हो।यही नहीं, आधुनिक ‘मोबाइल डेंटल बस’ के जरिए मौके पर ही दांतों की माइनर सर्जरी और कैविटी फिलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। आँखों की जांच के साथ-साथ मुफ्त चश्मा और मोतियाबिंद के फ्री ऑपरेशन की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है। डीएम ने न केवल मुफ्त इलाज का वादा किया है, बल्कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है। डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप न्यूनतम वेतन में हुई वृद्धि का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रशासन हर कदम पर श्रमिकों के साथ खड़ा है।

Related posts

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने *आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के नाम से राजनितिक पार्टी की नई शुरुआत की।  

Ajit Sinha

थिनर बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक हुआ ब्लास्ट, निकले आग के गोले ,करोडो का नुकशान- देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

बोर्ड परीक्षा में नोएडा की छात्रा कीर्ति गुप्ता 99.4% अंक प्राप्त कर देश में कीर्तिमान बनाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x