Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

स्वास्थ्य विभाग में 69 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट : आरती सिंह राव


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, इसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग में मांग पत्र भेजा गया है। पहले विभाग द्वारा 54 रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने बारे लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा गया था, अब संशोधित करके फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए भेजा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे यह भी बताया कि जींद जिला के गांव उझाना तथा करनाल जिला के गांव संभली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है, इनमें उझाना सीएचसी निर्माण के लिए 2195.46 लाख रुपए की तथा संभली सीएचसी के लिए मुख्यमंत्री ने 2322.37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। आरती सिंह राव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्रामीण क्षेत्र में उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी या अन्य स्वास्थ्य संस्थान खोलने की आवश्यकता हो, उस गाँव में जल्द से जल्द नियमानुसार शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्वक, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: ज्ञानेन्द्र उर्फ भोला हत्याकांड में शामिल 2 और आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान-पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हूडा

Ajit Sinha

चंडीगढ़:यमुनानगर, फरीदाबाद और नारनौल की 10 खानों की नीलामी 15 दिसंबर तक किया जाएगा-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x