Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: अरावली पर्वतीय श्रृंखला में बड़खल झील क्षेत्र ,वन्य जीव अभ्यारणय व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, मुख्यमंत्री।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद जिला में अरावली पर्वतीय श्रृंखला में बड़खल झील क्षेत्र व इसके साथ लगते क्षेत्र को वन्य जीव अभ्यारणय तथा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फरीदाबाद जिला क्षेत्र में अपने आगमन के दौरान अनंगपुर गांव के नजदीक अरावली पर्वतीय श्रृंखला में झील क्षेत्र का विभिन्न प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दौरा कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरावली पर्वतीय श्रृंखलाओं में खनन गतिविधियों के परिणाम स्वरूप पारिस्थितिकी संतुलन व पर्यावरणीय संतुलन को काफी हानि पहुंच चुकी है। इस पर्वतीय श्रृंखला की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के लिए यहां एक वन्य जीव अभ्यारणय व पर्यटन स्थल विकसित करने की दिशा में व्यापक सम्भावनाओं पर कार्य किया जाएगा ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्वतीय श्रृंखला क्षेत्र में छोटे व बड़े कई जल स्त्रोत आज भी बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के निकट स्थित होने के कारण इस पर्वतीय श्रृंखला के पारिस्थितिकी संतुलन व पर्यावरणीय संतुलन का अत्याधिक महत्व है। इस क्षेत्र को वन्य जीव अभ्यारणय के रूप में विकसित किए जाने की व्यापक सम्भावनाएं है। इस दिशा में हरियाणा सरकार के वन, खनन सिंचाई व पर्यटन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतीय श्रृंखला में मृतप्रायः हो चुकी बड़खल झील के जीर्णाेंद्धार की भी योजना है। जलशोधन संयंत्र के माध्यम से बड़खल झील में जल के लिए 10-20 एमएलडी जल उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बड़खल झील के जीर्णोद्धार के संदर्भ में फरीदाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अरावली पर्वतीय श्रृंखला के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक मूल चन्द शर्मा, विधायक टेकचन्द शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य के अतिरिक्त विभिन्न प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देशभर के अनेक अधिकारियों,हरियाणा पुलिस के 6 पुलिस अधिकारी हुए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र अवैध रूप से विकसित की जा रहीं दो कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

कड़ाके के ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी कार्यालय के समय एक से 15 जनवरी तक  परिवर्तित की हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x