Athrav – Online News Portal
नोएडा

युवराज की मौत के बाद प्राधिकरण और निजी बिल्डरों की लापरवाही की बलि चढ़ा हर्षित भट्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा प्राधिकरण और निजी बिल्डरों की लापरवाही अब जानलेवा बन चुकी है? युवराज की मौत के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। ताजा मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है, जहां एक खाली पड़े पुराने निर्माण स्थल पर भरे पानी में डूबने से एक और छात्र की जान चली गई। परीक्षा खत्म होने की खुशी चंद मिनटों में मातम में बदल गई। गाजियाबाद के इंदिरा पुरम का रहने वाला हर्षित भट्ट अपने तीन अन्य साथियों के साथ परीक्षा खत्म होने के बाद पिकनिक मनाने सुपरनोवा के पास एक खाली निर्माण स्थल पर गया था। मस्ती के दौरान हर्षित पास में ही भरे गहरे पानी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह गड्ढा उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव साबित होगा। हर्षित को डूबता देख हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही डायल-112, थाना 126 पुलिस और डीसीपी साद मियां खान खुद मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से हर्षित को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हर्षित को बचाने उतरे उसके अन्य साथियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।

सवाल यह उठता है कि क्या नोएडा प्राधिकरण केवल हादसों का इंतजार करता है? पुराने निर्माण स्थलों पर खुले पड़े ये गहरे गड्ढे मौत का जाल बन चुके हैं। युवराज की मौत के बाद भी आखिर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related posts

एनटीपीसी से प्रभावित 24 गांवों के किसानों का प्रदर्शन, किसानों नहर में उतर कर किया प्रोस्टेट किया और नारे लगाए।

Ajit Sinha

खुले नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, छात्र व छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर

Ajit Sinha

अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के वीजा सेक्शन के मैनेजर व फरीदाबाद के सेक्टर – 77 के सैमुअल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x