Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसीपी क्राइम अमन यादव ने असल मालिकों को लौटाए तलाश किए गए फोन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने आज मंगलवार को तकनीकी सहायता से गुम हुए 149 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं। सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध अमन यादव ने पुलिस लाइन, फरीदाबाद में तलाश किए 149 मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को वापस लौटाया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर सेल फरीदाबाद की टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा 149 मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करने का सराहनीय कार्य किया है। तलाश किए गए मोबाइल फोन को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव द्वारा उनके असल मालिकों के हवाले किया गया है। मोबाइल फ़ोन वापिस प्राप्त होने पर लोगों ने फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया। फरीदाबाद पुलिस द्वारा पूर्व में भी गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जरूर शिकायत करें ताकि गुमशुदा फोन को तलाश किया जा सके।

Related posts

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली कंपनी में की छापेमारी -देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने डिजिटल विज्ञापन नीति-2020 लागू करने का निर्णय लिया है-सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के बिल्डरों ने कानूनी नियमों को खुलेआम उल्लंघन कर ,बना रहे है अवैध रूप से चौथी मंजिल पर फ्लैट,ठगने की साजिश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x