Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा बोर्ड बैठक: 10290 करोड़ का लक्ष्य, फ्लैट बायर्स और डिफॉल्टर्स के लिए बड़ी राहत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा प्राधिकरण की 222 वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारी-भरकम बजट पास करने के साथ-साथ फ्लैट बायर्स और डिफॉल्टरों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्राधिकरण ने नए वित्तीय वर्ष का रोडमैप तैयार कर लिया है। प्राधिकरण ने इस साल 10,290.76 करोड़ रुपये की आय और 10,004.58 करोड़ रुपये के खर्च का लक्ष्य रखा है। पिछले साल यानी 2025-26 में प्राधिकरण को करीब 6589.36 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी।

नोएडा के हजारों फ्लैट बायर्स के लिए अच्छी खबर है। रुके हुए प्रोजेक्ट्स को लेकर सरकार की नीति रंग ला रही है। 57 प्रोजेक्ट्स में से 36 डेवलपर्स ने इस योजना का लाभ उठाया है।अब तक 4364 फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री की जा चुकी है। बैठक में  आवासीय और औद्योगिक भूखंडों में मिश्रित उपयोग की अनुमति दी गई है। इसके लिए निर्धारित कन्वर्जन चार्ज का भुगतान करना होगा।जिन आवंटियों ने 12 साल बाद भी भवन निर्माण पूरा नहीं किया है, उन्हें 3 महीने का अंतिम समय विस्तार दिया गया है। भूखंडों में व्यावसायिक गतिविधियों के नोटिस वापसी की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए 1% पेनल्टी के साथ विभागीय स्तर पर ही समाधान का निर्णय लिया गया है।

पानी के बिल चुकाने वालों के लिए एमनेस्टी स्कीम शुरू की जा रही है, 16 अप्रैल से 15 मई: ब्याज पर 40% की छूट। 16 मई से 15 जून: ब्याज पर 30% की छूट। 16 जून से 15 जुलाई: ब्याज पर 20% की छूट।16 जुलाई के बाद यह योजना समाप्त हो जाएगी और कड़ी वसूली की जाएगी। 222वीं बोर्ड बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण पर जोर दिया गया है. नोएडा के बहुमंजिला भवनों और भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण अग्निशमन विभाग को 154.42 करोड़ रुपये मशीनों और उपकरणों के लिए दिए जाएंगे। शहर से निकलने वाले 100 टन ग्रीन वेस्ट के 100% वैज्ञानिक निस्तारण के लिए अब विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल की मरम्मत और अनुरक्षण के लिए 107.77 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।नोएडा प्राधिकरण के इन फैसलों से न केवल शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि सालों से अपने घर की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदें भी पूरी होंगी।

Related posts

विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर में वायरस डालकर उसे ठीक करने के नाम ठगने वाले, फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश, 2 महिला समेत 18 अरेस्ट।

Ajit Sinha

एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसान और महिलाओं पर पुलिस ने की पानी की बौछार और लाठीचार्ज-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कृषि संशोधन बिल के खिलाफ किसान का चक्का जाम, नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर रोके जाने पर किसानों धरने पर बैठे- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x