Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

अभेद्य’ ऐप की बड़ी सफलता: सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय फिरौती गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप की प्रभावशीलता एक बार फिर साबित हुई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय फिरौती गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सफलता पर डीजीपी अजय सिंघल ने पुलिस टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे ही प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।जांच में सामने आया कि ‘अभेद्य’ ऐप के कारण अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग बाधित होने से अपराधियों को स्थानीय मोबाइल नंबरों का सहारा लेना पड़ा। जैसे ही स्थानीय नंबर सक्रिय हुए, पुलिस की तकनीकी टीम अलर्ट हो गई और बहालगढ़ क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी दिल्ली के नरेला क्षेत्र के निवासी हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरोह दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में लोगों को निशाना बनाकर फिरौती मांगता था। आरोपियों ने सोनीपत के एक न्यूट्रिशनिस्ट से फिरौती मांगने की बात भी स्वीकार की है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों में रंगदारी के लिए फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, 3 मोबाइल फोन और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद सामग्री का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में किया जा रहा था। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों व उनके व्यापक नेटवर्क की जांच की जा रही है।

‘‘अभेद्य’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन से विदेशी नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल्स पर काफी हद तक रोक लगी है, जिससे अपराधियों की ट्रैकिंग आसान हुई है। इस ऑपरेशन में 5 शूटरों की गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऐप की सफलता को देखते हुए चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की पुलिस ने भी इसमें रुचि दिखाई है।

Related posts

कार रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने सिपाही को बोनट पर घसीटा, फिर रेड लाईट पर खड़ी स्कूटर में मारी टक्कर- देखें लाइव फुटेज

Ajit Sinha

10 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड गिरफ्तार: पुलिस कांस्टेबल के मर्डर में 27 सालों से लगातार चल रहा था फरार।

Ajit Sinha

मिलावटी शराब बनाने की चल रही फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, सरकारी ठेके पर बेची जा रही थी मिलावटी शराब।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x