Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन का गुरुग्राम में होगा भव्य स्वागत, रास्ते भर बरसाए जाएंगे फूल, बजेंगे ढोल नगाड़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के हरियाणा में पहली बार हो रहे दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी तैयारियां की है। तैयारियों को लेकर गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की। बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतिन नबीन के पहले गुरुग्राम दौरे को ऐतिहासिक रूप से भव्य बनाने का संकल्प लिया। 12 जनवरी युवा दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पूरे शहर को सजाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने अपनी तैयारियों की जानकारी भी रखी। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने एक-एक कार्यकर्ताओं से खासकर युवाओं से अपील की कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर युवाओं की भागीदारी अधिक हो।

डा. पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन भी युवा और ओजस्वी नेतृत्व देने वाले नेता हैं, इसलिए इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी राजनीति में युवाओं को आगे आने में प्रेरित करेगी। यहां उपस्थित केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता, मंत्री कृष्ण बेदी, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राव नरबीर, विधायक तेजपाल तंवर, मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ सहित गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव समेत पार्टी पदाधिकारी सहित तमाम नेताओं और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी रखे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उपस्थित सभी नेताओं और पदाधिकारियों को कहा कि यह गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन हरियाणा में पहली बार दौरा कर रहे हैं और यह दौरा गुरुग्राम में होगा। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और कार्यकर्ताओं में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के गुरुग्राम दौरे के लेकर जबरदस्त उत्साह है।

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बताया कि युवा दिवस पर गुरुग्राम पधार रहे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में शहर को कमल के फूल के झंडों से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतिन नबीन का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। बड़ौली ने कहा कि इससे प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा। पार्टी के युवा नेतृत्व के रूप में जो नीतिन नबीन बोलेंगे उनका युवाओं के मन पर असर होगा और वे देश और समाज की सेवा में ज्यादा उत्साह के साथ जुटेंगे।
बड़ौली ने इस बैठक में कहा किएक हजार वर्ष पहले वर्ष 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर मंदिर को ध्वस्त किया था। उन्होंने कहा कि अब 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में सहस्र संकल्प यात्रा का आयोजन होगा और वर्ष भर मनाए जाने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की घोषणा होगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि 11 जनवरी को सभी मंदिरों में जाकर दीप जलाएं और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में इस दिन को मनाएं।भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि 12 जनवरी को एंबियंस मॉल के पास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी रहेंगे।  यहां से भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों युवा बाइकों के काफिले के साथ भाजपा कार्यालय की ओर रवाना होगें। रास्ते भर में काफिले पर पुष्प वर्षा होती रहेगी।
सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि भाजपा कार्यालय गुरुकमल पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर ढोल नगाड़ों और फूल वर्षा से कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत करेंगे और अपने उत्साह को प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश के प्रदेश के तीनों महामंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Related posts

आ रहा है अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का नया बैन ऑर्डर, व्‍हाइट हाउस से किया ऐलान

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी बोले इसका नाम एग्जिट पोल नहीं मोदी मीडिया पोल हैं -वीडियो सुने

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पूरी तरह से निर्मित नए परिवहन वाहनों का पंजी करण डीलरों के माध्यम से करवाने का लिया निर्णय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x