Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

*कलेक्टर रेट 2026-27 के प्रस्ताव सार्वजनिक, 30 मार्च तक मांगे सुझाव*


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रेट वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित दरों को सार्वजनिक कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार ये दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू की जानी हैं। डीसी अजय कुमार के दिशा निर्देश पर तहसीलों व उप-तहसीलों से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रेडिक्टिव प्रस्तावों को जिला की आधिकारिक वेबसाइट gurugram.gov.in पर अपलोड किया गया है, ताकि आमजन इन्हें देख सकें और अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकें। नागरिक 30 मार्च तक शाम 4:30 बजे तक अपने सुझाव संबंधित तहसील कार्यालय अथवा कमरा नंबर 212 एचआरए शाखा, द्वितीय तल, डीसी कार्यालय गुरुग्राम या ईमेल drogrg@hry.nic.in के माध्यम से भेज सकते हैं।

Related posts

साईबर ठगी में ठगी गई राशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करने की वारदातों को अंजाम देने वाले कॉल सेन्टर का भंडाफोड़, 5 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से अधिक प्रोसेसिंग फीस लेकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सैंटर का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

आध्यात्म एवं मानवता का दिव्य संगम 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x