Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दूध कारोबारी के घर पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है। यहाँ सलेमपुर गांव में आज शनिवार को 4 नकाबपोश बदमाशों ने एक दूध कारोबारी के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। यह फायरिंग पुरानी रंजिश में दहशत फैलाने के इरादे से की गई। यह पूरी वारदात वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद 2 बाइक पर सवार होकर आए चार बेखौफ बदमाशों ने सलेमपुर गांव में रहने वाले दूध कारोबारी बाबूराम के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे है। गनीमत रही कि जिस वक्त गोलियां चल रही थीं, घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद आरोपित हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस की शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब 4 महीने पहले बाबूराम के बेटे अभिषेक का पड़ोस में रहने वाले जौली गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था।

आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद का बदला लेने और इलाके में अपना खौफ कायम करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। कासना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related posts

ऑपरेशन मिलाप के तहत थाना कोतवाली की टीम द्वारा तीन नाबालिग लड़कियों को पुनः देहरादून पुलिस को सौंपा गया

Ajit Sinha

पिस्तौल की नोंक पर स्कूटर सवार शख्स से 10 लाख रुपए लूटने के मामले में दो लूटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दो मोस्टवांटेड रंजीत सिंह उर्फ़ चीता, उसका भाई गगनदीप उर्फ गगन व एक साथी सहित 3 लोगों को पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x