Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एक्सपायरी डेट का खाद्य सामग्री बेचने पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व एफएसओ, फरीदाबाद की संयुक्त की टीम ने की दुकान में छापेमारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व फ़ूड एवं सप्प्लाई ऑफिसर, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने शनिवार को डबुआ क्षेत्र में एक परचून की दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की, छापेमारी की कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने एक्सपायरी डेट का दूध 90 लीटर, 29 बोतल कोल्ड ड्रिंक, देशी घी दो किलोग्राम, जूस के 240 पैकेट बंद सहित कुल 14 प्रकार की खाद्य सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान फ़ूड एवं सप्लाई विभाग ने बरामद की गई खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

डीएसपी अभिमन्यु गोयत ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ क्षेत्र में राजेश कुमार द्वारा परचून की दुकान की हुई है जहां पर दूध, दही व पेप्सी आदि खाद्य सामग्री जो एक्सपायरी हो चुकी है, को सस्ते दामों में बेचा जाता है और आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद द्वारा  एफएसओ, फरीदाबाद  पुनीत शर्मा के साथ गली न 1, डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद में राजेश कुमार की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर दुकान में राजेश कुमार हाजिर मिला, जिससे FSSAI/ट्रेडिंग लाइसेंस पेश करने बारे कहा लेकिन वह मौका पर कोई वैध लाइसेंस पेश नही कर सका।

निरीक्षण पर दुकान से खाद्य सामग्री खरीद रहे लोगों से पूछताछ की, खाद्य सामग्री चेक की गई व दुकान में रखी खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया मौका पर, दूध 90 लीटर, दूध 2 लीटर, घी 2 किलोग्राम, जूस पैकेटबंद 240 पैकेट, कोल्ड ड्रिंक 29 बोतल कुल 14 प्रकार की अलग अलग खाद्य सामग्री रखी पाई गई जिसके उपयोग की वैधता समाप्त हो चुकी थी, लेकिन उसके बावजूद भी ग्राहकों को ऑफर के साथ बेचा जा रहा था।

जिस संबंध में कार्रवाई  करते हुए एफएसओ टीम द्वारा खाद्य सामग्री में से दूध का एक सैम्पल लिया गया व सभी एक्सपायरी खाद्य सामग्री को मौका पर ही नष्ट कराया गया। दूध के लिए गए सैम्पल की परीक्षण रिपोर्ट आने उपरांत नियमानुसार कार्रवाई  की जाएगी व एक्सयारी खाद्य सामग्री रखने व बेचने के सम्बंध में अलग से केस दायर किया जाएगा।

पूछताछ पर राजेश ने बतलाया कि जब भी किसी बड़े मॉल/दुकान आदि में खाद्य सामग्री बिक नही पाती हैं और उसकी एक्सयारी डेट नजदीक होती है तो इस प्रकार के प्रोडक्ट्स को सस्ते रेट पर खरीद लेते है और उन प्रोडक्ट पर एक लीटर दूध के साथ एक लीटर फ्री जैसे ऑफर देते हुए बेच दिया जाता है। अतः इस सम्बंध में आम जनता को जागरुक रहने की आवश्यकता है।

Related posts

अवैध और मिलावटी शराब बनाते हुए टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल शराब माफिया अरेस्ट 

Ajit Sinha

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन शार्प शूटरों व खूंखार अपराधी 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दहेज के लालचियों ने दोनों, मां -बेटियों की सनसनीखेज हत्या कर के फरार हो गए, केस दर्ज, पुलिस आरोपित ससुरालियों की तलाश में जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x