Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ग्राहक बनकर आई महिलाओ ने ज्वैलरी शॉप से उड़ाया सोने के आभूषण, पूरी करतूत CCTV में कैद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सर्राफा व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। यहाँ महिलाएं, ग्राहक बनकर ज्वैलरी शॉप में दाखिल हुई और दुकानदार को बातों में उलझा कर पलक झपकते ही करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गई। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

तस्वीरों में दिख रही यह महिलाए गुट बना कर सोने के आभूषण देख परख कर करती है,  इस बीच एक महिला दुकानदार को बातों में उलझाती है और गहने पसंद करने का नाटक करती है। फिर वहां से चली जाती है.

लेकिन ज्वेलरी शॉप में जो हुआ, उसकी भनक दुकानदार को तब लगी जब महिला वहां से जा चुकी थी। सीसीटीवी कैमरों कैद शातिर महिलाएं बड़ी ही सफाई से लगभग 100 ग्राम सोने के गहने अपनी चादर या कपड़ों में छिपा लिए और बिना कीमत चुकाए  वहां से निकल गई।

चोरी की खबर मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर जेवर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में लग रहा है कि महिला इस तरह की वारदातों में माहिर है।

Related posts

वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर मांगता था न्यूड तस्वीरें, फिर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एक महिला ने 3 लोगों पर चढ़ाई कार, घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय, मां-बेटी का सोसायटी में बवाल- वीडियो वायरल

Ajit Sinha

एचडीएफसी बैंक में फर्जी दस्ताबेज और तस्बीरों के जरिए कई खाते खोल कर बैंक को करोड़ों का चुना लगाने के 3 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x