Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ और शिलान्यास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद के एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-1 स्थित राजीव कॉलोनी में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इन कार्यों में राजीव कॉलोनी में एक नए पार्क का निर्माण, सेक्टर-56 के पार्कों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, सेक्टर-56A की 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों की मरम्मत, सी.आई.ए. कार्यालय के सामने छठ घाट का निर्माण तथा सेक्टर-56 में चार नए ट्यूबवेल स्थापित करना शामिल है। इन सभी परियोजनाओं पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक और सुदृढ़ बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है, और इसी लक्ष्य के तहत निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि फरीदाबाद शहर को बिजली के जाल से मुक्त करने के लिए 2700 करोड़ रुपये की लागत से हाई टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जा रही है, जिसकी शुरुआत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से होगी। इस परियोजना से शहर की सुंदरता में वृद्धि के साथ-साथ सड़कों के चौड़ीकरण में भी सुविधा होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।केंद्रीय राज्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि एनआईटी क्षेत्र में लंबे समय से मीठे पानी की उपलब्धता एक चुनौती रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 250 करोड़ रुपये की लागत से यमुना से सीधे पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना लागू की जा रही है, जिससे क्षेत्र के सभी निवासियों को लाभ मिलेगा।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज 16 एएसआई को प्रमोट करके सब इंस्पेक्टर बनाया हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद के टैक्सी ड्राईवर बिजेंद्र का हत्यारा पकड़ा गया, लूटेरे बिजेंद्र को गाडी से धक्के दे कार लूट कर भाग रहा था।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फिर से एक हफ्ते के लिए “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा” की अवधि बढ़ा दी हैं-आदेश की कॉपी पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x