Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन राष्ट्रीय हरियाणा

मुख्य चौपाल पर देश-विदेश के कलाकारों ने बांधा समां,विदेशी कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में मुख्य चौपाल पर देश और विदेश से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रविवार को विदेशी कलाकारों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर मेले के सांस्कृतिक माहौल को चार चांद लगा दिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

मेला परिसर की मुख्य चौपाल पर रविवार को मिस्र, इराक, नाइजर, इथियोपिया, रूस और साउथ सूडान से आए कलाकारों ने लगातार प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।विदेशी कलाकारों के पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक झलकियों ने दर्शकों को अपने-अपने देशों की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया।

कलाकारों की ऊर्जा और आकर्षक प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। मुख्य चौपाल पर उमड़ी दर्शकों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि सूरजकुंड मेला सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक एकता का अनूठा संगम बन चुका है।

Related posts

फरीदाबाद: डा.ओ.पी.भल्ला की सोच: नौकरी के स्ट्रेस और पर्फॉर्मेंस को लेकर युवा स्ट्रेस और टेंशन में रहते हैं,क्रिकेट खेलकर सभी अपना स्ट्रेस रिलीज कर सकते हैं। ,

Ajit Sinha

पलवल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एसआई गजराज सिंह हुए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत; पुलिस अधीक्षक नीतीश ने कंधे पर लगाए स्टार।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस 2021 में ’क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ करेगी स्थापित-डीजीपी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x