Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए आज शुक्रवार को प्राप्त हुए 11 नामांकन पत्र : विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी 11 से 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोडक़र सभी कार्य दिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिए जाएंगे।

इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।

शुक्रवार को आए 11 नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें वार्ड नं-03 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 09 से 01 नामांकन, वार्ड नं-18 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 22 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 23 से 01 नामांकन, वार्ड नं -32 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 38 से 02 नामांकन, वार्ड नं- 39 से 01 नामांकन, वार्ड नं- 41 से 01 नामांकन और वार्ड नं- 42 से 01 नामांकन पत्र का प्रारूप प्राप्त किया गया है।वार्ड न.39 से नीलम बरेजा , वार्ड न.38 से ख़ुशी , सुमन , वार्ड न. 9 से पारुल , वार्ड। 22 से अर्जुन सिंह , वार्ड न. 23 से अजय कुमार, वार्ड न. 3 से नरेश चंद शाह, वार्ड न. 41 से दीपक चौधरी , वार्ड न. 18 से अमन शर्मा , वार्ड न. 31 -32 से चिरंजी लाल व वार्ड न. 41 से दीपक यादव है।

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व मेयर व पूर्व पार्षद के फार्म हाउस सहित 8 फार्म हाउस, शराब अहाता पर चला वन विभाग और नगर निगम का बुल्डोजर -ध्वस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नए नए कोरोना पॉजिटिव केसों के साथ कंटेनमेंट जोनों का भी इजाफा हुआ हैं,ये काफी गंभीर बिषय हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने टटलू गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, नकली सोने को असली सोने बताकर बेच रहे थे,बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x