Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद:आई आंधी की वजह से भारी तबाही, अंधेरे में डूबा शहर, पेड़ गिरे , बिजली के खंबे गिरे ,छत की दीवार गिरी, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त -वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थोड़ी देर की तेज आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने आज शुक्रवार की शाम को जिला प्रशासन की सभी तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है,पूरा का पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। कारण ज्यादातर स्थानों पर पेड़ तो जड़ से उखड एंव टूट कर कई गाड़ियों पर गिर गई। सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क में खड़ी बड़े बड़े पेड़ टूट कर गाड़ियों और बिजली के खंभों पर गिर गई। पार्क में कई पेड़ , और बिजली के खंबे उखड़ कर नीचे गिर गई , इसके अलावा बजाज समोसे वाले दुकान के सामने एक छत की दीवार टूट कर नीचे खड़ी दो गाड़ियों पर गिर गई, जिससे दोनों गाड़ियां क्षाति ग्रस्त हो गई , इसके आगे चौक पर एक बहुत बड़ी पेड़ जड़ से उखड कर निचे सड़क पर गिर गई। इसके आगे चलते है मेट्रो हॉस्पिटल की दीवार के बाहर एक बहुत बड़ी पेड़ जड़ उखाड़ने के बाद सड़क के बीच में झुकी हुई है, और लोग इस झुकी हुई पेड़ के नीचे से आ जा रहे है , जोकि एक हादसे को दावत देने के सामान है। यही हाल इस वक़्त पुरे शहर का है , पर कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और फारेस्ट विभाग के लोग सड़कों पर जाम खुलवाने में लगे, दिखाई दिए।

Related posts

फरीदाबाद: नवीन नगर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को सीपी की चेतावनी ड्यूटी के प्रति रहे सजग।

Ajit Sinha

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुग्राम में किया “इंटरनेशनल रिलेशंस” पुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन

Ajit Sinha

मुझे फिरौती के तीन लाख रूपए दे दो, अगर एफआईआर दर्ज करवाई तो तुम्हारे बेटे को मार देंगें -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x