Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

बंदियों व कैदियों को मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी : लोकायुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा ने शनिवार को जिला कारागार पलवल का निरीक्षण कर जेल में बंद बंदियों व कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही मूलभूत, कानूनी व मानवीय सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना था। जिला कारागार पहुंचने पर जेल अधीक्षक संजीव पातल ने जस्टिस हरिपाल वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात लोकायुक्त ने जेल अधीक्षक से जेल में बंद बंदियों व कैदियों की कुल संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था तथा कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

जस्टिस हरिपाल वर्मा ने निरीक्षण के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और बंदियों व कैदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कैदियों से स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, पेयजल, रहने की व्यवस्था और कानूनी सहायता से जुड़ी समस्याओं पर भी बातचीत की।लोकायुक्त ने जेल रसोईघर का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया का जायजा लिया। जेल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि कैदियों के लिए निर्धारित मैन्यू के अनुसार संतुलित व पौष्टिक भोजन तैयार किया जाता है और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।जस्टिस हरिपाल वर्मा ने निरीक्षण के उपरांत जेल प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बंदियों व कैदियों को मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक दिनेश यादव सहित अन्य जेल कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

मेसर्स एयरोसिटी द्वारका मल्टी स्टेट सीजीएचएस लिमिटेड सोसायटी के वाईस चेयरमैन आकाश भरद्वाज अरेस्ट

Ajit Sinha

युबटुब का अधिकारी बनकर आपत्तिजनक वीडियो को युबटुब पर अपलोड करने, रेप केस की धमकी दे, लाखों वसूलने वाले अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने लड़की से बलात्कार करने और उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x