Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक आरोपित हुआ घायल, दूसरा आरोपित चोट लगने से हुआ घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:फायरिंग करके जानलेवा हमला करने में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों (विनय, बॉबी व पवन) को कल न्यायालय में पेश करके वारदातों में प्रयोग किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था। पुलिस टीम देर रात आरोपित विनय को हथियार बरामद करने के लिए गांव पुराना बहरामपुर के क्षेत्र (पहाड़ी वाले रास्ते की तरफ) में लेकर गई थी। जहां आरोपित विनय द्वारा लोडिड हथियार छुपाया गया था।

आरोपित विनय द्वारा छुपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायर किया गया, जो गोली पुलिस टीम में शामिल एएसआई मनमोहन द्वारा पहनी गई बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में वार्निंग फायर के बाद चलाई गई एक गोली आरोपित विनय के दाएं पैर में गोली लगी है। आरोपित बॉबी को भी बरामदगी करने के लिए भोंडसी ले जाया गया था, जहां से आरोपित बॉबी द्वारा भी भागने की कोशिश की गई। भागने के दौरान बॉबी गिर गया, गिरने के कारण उसके पैर में चोट लगी है। दोनों आरोपितों को पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है ।

Related posts

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नकली मुद्रा नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपित पकड़े गए, 500 -500 के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha

स्टार्टअप-20 शिखर कार्यक्रम को लेकर डीसी व सीपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Ajit Sinha

दूसरे क्वाटर फाइनल मैच में राघव क्रिकेट अकादमी ने 3 विकेट गवा कर 220 रन बनाए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x