Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एसएसबी हॉस्पिटल ने सर्जरी कर मरीज के पेट से निकला 16.5 किलो का ट्यूमर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एसएसबी सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों ने एक मरीज की सर्जरी कर उसके अंदर से 16.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के बाद मरीज की सेहत में सुधार हुआ और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। यह सर्जरी डा. अजय वर्मा और उनकी टीम द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि जब मरीज को हॉस्पिटल में लाया गया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी, विभिन्न जांचों के बाद सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। करीब सात घंटे तक यह सर्जरी चली, जिसमें मरीज को करीब 24 यूनिट रक्त और रक्त उत्पाद चढ़ाए गए और सफलतापूर्वक उसके अंदर से 16.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस पूरी सर्जरी में हमारी अत्यंत कुशल एनेस्थेटिक टीम, ऑपरेशन थियेटर स्टाफ, स्क्रब  नर्स और अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग रहा। वहीं इस सफल सर्जरी पर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एस.एस. बंसल ने डा अजय वर्मा सहित उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह काफी जटिल सर्जरी थी, लेकिन जिस प्रकार से डॉक्टरों ने इस अंजाम वह वह काबिले तारीफ है। 

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी के समीप राष्टीय पक्षी एक मोर की अज्ञात गाडी की चपेट में आने से हुई मौत।

Ajit Sinha

टीका करण के एक कार्यक्रम में कम्प्रेसर फटने से तक़रीबन आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर  रूप घायल, अस्पताल में भर्ती कराया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी, जेजेपी व अन्य दलों को छोड़कर 2 दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x