Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 50 लाख के 100 मोबाइल बरामद- वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को सेक्टर-153 में पानी की टंकी के पीछे से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 50 लाख रुपये की कीमत के 100 ब्रांडेड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिन्हे खपाने की महिंद्रा पिकअप गाड़ी में दिल्ली जा रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में खडे आरोपितों के नाम आनंद उर्फ रुद्रेश, पंकज उर्फ धीरेंद्र और मोहित पुंडीर हैं।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-153 में पानी की टंकी के पीछे से घेराबंदी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रोका और पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली और इनकी गाड़ी की जांच की, तो पुलिस को I QOO कंपनी के बेहद महंगे और नए स्मार्टफोन 100 मोबाइल फोन मिले जिनकी बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी पर फर्जी नंबर लगा हुआ था।डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आरोपित  आनंद और मोहित के पास से पुलिस ने अवैध चाकू भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपित काफी शातिर हैं। पुलिस अब इन आरोपितों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने ये मोबाइल कहाँ से चुराए थे और इन्हें कहाँ खपाने की योजना थी। इस कामयाबी से इलाके में मोबाइल चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related posts

फरीदाबाद:एक लाख रुपये रिश्वत लेते ETO सुरेंद्र पुनिया और चालक राम बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लाइक कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस आयुक्त राकेश आर्य द्वारा पुलिसकर्मियों को “Hero of the Week” के अंतर्गत प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x