Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 33,55,088 रुपये का फ्रॉड करने के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आज शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति से 33,55,088 रुपये का फ्रॉड करने के एक मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम हेमनंदा मलिक (22) निवासी जिला बलांगीर, उड़ीसा है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-22 में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में अपनी शिकायत दी, जिसमें बताया कि गत 9 जनवरी 2026 को उसके फोन पर एक कॉल आया, कॉल करने वाले ने बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल की सेवाएं अगले 2 घंटे के लिए बंद हो जाएगी।

शिकायतकर्ता ने कारण पूछा तो उसने बताया कि बॉम्बे तिलक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें हैं। उसके बाद उसने शिकायतकर्ता को बताया कि वह कमरे में बैठा हुआ है और आरबीआई आपके मनी ट्रांजैक्शन को चेक करना चाहता है। इसलिए जैसा वह कह रहा है वैसे ही करें, फिर ठग ने पूछा कि बैंकों में कितनी एफडी है। ठग के पास पहले से ही बैंक डिटेल थी। जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता के साथ 33 लाख 56 हजार 88 रुपए की ठगी हुई। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित हेमनंदा खाताधारक है। जिसके खाता में ठगी के 10 लाख रुपये आए थे। आरोपित 10वीं पास है। आरोपित को न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद : ठेकेदार की 23 वर्षीय पत्नी का अपहरण व बलात्कार करने के आरोपी मुंसी को थाना खेड़ीपुल पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के व्यापारी संगठनों ने कहा, जिला प्रशासन रविवार को घोषित करे अवकाश: जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha

चिन्हित अपराध’ के तहत मामलों की कर ली गई पहचान:एसीएस गृह टीवीएसएन प्रसाद, ये जानकारी डीसी बिक्रांत ने दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x