Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

फतेहाबाद में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
*चंडीगढ़/फतेहाबाद:हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद जिले में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर महेंद्र को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी  वर्तमान में पुलिस थाना सदर टोहाना, जिला फतेहाबाद में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था।
*क्या था मामला*
प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ थाना सदर टोहाना में एक शिकायत लंबित थी। मामले की जांच कर रहे आरोपी सब-इंस्पेक्टर महेंद्र ने शिकायत को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जींद इकाई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। ट्रैप के दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर को थाना सदर टोहाना परिसर में 35,000 रूपये की रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामले की गहन जांच जारी है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत थाना SV&ACB करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फर्जी आरटीओ के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Ajit Sinha

एनकाउंटर में आईएसआईएस के तीन आतंकी गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा- दिल्ली में तबाही मचाने की रची थी साजिश

Ajit Sinha

नकली वृद्धि, वास्तविक घोटाला: स्विंडलर ने जाली दस्तावेजों के साथ 20 करोड़ रुपये के एनबीएफसी को धोखा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x