Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हॉस्टल की चौथी मंजिल से मौत की छलांग: पिता की एक डांट और उदित की जिंदगी खत्म।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है। छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा,सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक छात्र का नाम उदित सोनी पुत्र विजय सोनी जो झांसी का निवासी है और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कॉलेज से बीटेक का कोर्स कर था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक उदित सोनी रात को अपने मित्रों के साथ शराब पीकर हॉस्टल आया था। हॉस्टल मैनेजमेंट ने छात्र को फटकार लगाते हुए उसका वीडियो परिजनों को भेजा गया था। वीडियो मिलने पर नाराज पिता ने छात्र को फोन पर डांटते हुए घर वापस बुलाने की बात कही गई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाया गया।

Related posts

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर महिला का टायर से सिर कुचला शव मिला, हादसा और हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और यातायात प्रबंधन के लिए लगभग 1500 कैमरे लगाए जाएंगे

Ajit Sinha

जानवर कौन है..और किसको किस से डरना चाहिए.. यह इस सीसीटीवी के वीडियो को देखने के बाद आप खुद निर्णय लीजिए.हंगामा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x