Athrav – Online News Portal
खेल नोएडा

अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने नोएडा प्राधिकरण में संभाला नायब तहसीलदार का चार्ज


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान को नोएडा प्राधिकरण में तैनाती मिल गई। एशियन और कॉमनवेल्थ गेम समेत तमाम प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडलिस्ट रही दिव्या काकरान ने आज नोएडा प्राधिकरण में नायब तहसीलदार का पद संभाला। दिव्या काकरान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है। मोदी और योगी सरकार की तारीफ की।मुजफ्फर नगर के पुरबालियान गांव की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2020 के 68 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला भी हैं। दिव्या काकरान ने 2017 के राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद 2018 में इस पहलवान ने एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। दिव्या काकरान को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 2020 में देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। पूर्व में दिव्या काकरान दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर टिकट कलक्टर के पद पर तैनात थी. तब वह दिल्ली से खेलती थी, कामनवेल्थ गेम्स गेम्स के बाद दिव्या ने उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलना आरंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर यूपी की खिलाड़ी बन गईं। दिव्या ने योगी सरकार में नौकरी के लिए आवेदन किया। प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने उन्हें नायब तहसीलदार का पद ऑफर किया था, जिस पर दिव्या ने स्वीकार कर लिया था, आज नायब तहसीलदार का पद संभाला लिया. दिव्या काकरान ने कहा, कि वह गरीब की बेटी है, जिसे प्रदेश सरकार ने कॉमनवेल्थ में कांस्य जीतने पर 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने योगी सरकार द्वारा नौकरी दिए जाने पर हर्ष जताया है। साथ ही कहा, कि ओलिंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Related posts

फरीदाबाद: बल और बुद्धि के सामंजस्य का संतुलन है कुश्ती का खेल – कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

शिव नादर स्कूल नोएडा को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है, स्कूल प्रशासन ने बच्चों की करदी छुट्टी।

Ajit Sinha

पति ने पत्नी, उसकी भाभी और भतीजी पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x