Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस.नागर के जिला अदालत में वकालत करते 50 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता आर. एस. नागर के जिला अदालत में वकालत करते 50 वर्ष पूर्ण होने पर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने उन के घर जाकर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा हम सभी के लिए गौरव व हर्ष का विषय है कि उन्होंने जिला अदालत में हमारे साथ इतना लम्बा समय व्यतीत किया।और वकील साथियों के सुख दुख में शरीक होकर साथ खड़े रहे।आज उन की इस शैली को देखकर जिला बार एसोसिएशन फ़रीदाबाद ने भी सम्मानित किया। हम स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें उनके दीर्घ अनुभव, मार्गदर्शन और ज्ञान का लाभ प्राप्त हुआ। उनका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस मौके पर आर पी नागर एडवोकेट मौजूद थे।

Related posts

कांग्रेस नेता लखन सिंगला ने 15 दिन पहले बनाई सड़क तोडऩे को बताया साजिश, सीएम से की जांच की मांग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना भूपानी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई खुनी संघर्ष में 5 लोग हुए घायल, एक शख्स को लगी गोली, दोनों पक्षों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिटी बस चलाने के लिए ग्रेटर फ़रीदाबाद व नहरपार क्षेत्रों में रूट व स्टाप का इतिहास में पहली बार सर्वे किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x