Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से नाराज भाजपा के 28 साल पुराने कार्यकर्ता उमेश भाटी ने इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थामा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के 28 साल पुराना एक कार्यकर्ता उमेश भाटी आज मिडिया की मौजूदगी में इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थाम लिया जहां इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। उमेश भाटी का कहना हैं कि वह केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व उनके बेटे व वरिष्ठ उप-महापौर देवेंद्र चौधरी से दुखी होकर आज भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ कर इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हुए हैं। इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनका पक्ष जानना चाहा पर उन्होनें इस मामले में कुछ बोलने से साफ़ इंकार कर दिया। इस दौरान इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, रूप चंद लंबा, पवन रावत,प्रेम सिंह धनकड़, अरविन्द भारद्वाज, जगजीत कौर, रविंद्र पराशर के अलावा आदि नेतागण मौजूद थे।
इनेलो जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर मोर्चे पर विफल रहीं हैं,इस सरकार से निचले वर्ग के लोग काफी दुखी हैं और ऊंचे स्तर के लोग बहुत फायदें में हैं,उनका कहना हैं कि सरकार द्वारा थोपा गया जीएसटी छोटे -छोटे ब्यापारियों को परेशान कर रही हैं। उनका कहना हैं कि छोटे -छोटे ब्यापारी जोकि छोटे -छोटे कारोबार करके अपने अपने परिवार का पालन पोषण करते हुए आ रहे हैं और अब उन सभी लोगों पर जीएसटी थोप दिया गया हैं और काफी हिम्मत जुटाने के बाद ब्यापारी लोग उस रास्ते पर चलने पर तैयार हो रहे हैं और जब वह लोग बैंको में अपना चालू खाता खुलवाने हेतु जाते हैं तो बैंक वाले सबसे पहले उनसे जीएसटी का नंबर मांगते हैं जबकि वह ब्यापारी 20 लाख रूपए के दायरे में आते हैं।
वावजूद इसके बैंक वाले ब्यापारियों को परेशान करते हैं और उनका बैंकों में खाता नहीं खोला जाता हैं। उनका कहना हैं कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बन गया का ढिंढोरा भाजपा के मंत्रियों ने जमकर पीटा पर स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर में कुछ भी नजर नहीं आ रहा,इसके अलावा स्वच्क्छ्ता अभियान को चलाया गया वह भी फ्लॉप शो साबित हो चूका हैं। यहां तक की भाजपा के कार्यकर्ता भी भाजपा के मंत्रियों व विधायकों से दुखी हैं क्यूंकि उन्हें अपने पार्टी में सम्मान नहीं मिलता हैं और भाजपा के कार्यकर्ताओं को भली भांति मालूम हैं कि सम्मान कहीं मिलता हैं तो वह पार्टी हैं इंडियन नेशनल लोकदल। आज उमेश भाटी को पूरे सम्मान के साथ इंडियन लोकदल में शामिल कर लिया गया हैं। नवनियुक्त इनेलो नेता उमेश भाटी ने आज पत्रकारों के बीच जम कर अपना भड़ास निकला और कहा कि वह पिछले 28 सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे नाकि किसी मंत्रियों से। उनका कहना हैं कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं और वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होने के कारण उन्होनें भी चुनावों में पार्टी के लिए कार्य किया।उनका कहना हैं कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और जब भी किसी भी काम के लिए इन मंत्रियों के पास जाओ तो वह लोग एक भी कार्य नहीं करते ऐसे में वह जनता को क्या जवाव देंगें इसके अलावा भाजपा के अपने किसी मंत्री व विधायकों के पास कार्य के लिए जाओ तो वहां सुनने को मिलता हैं कि यह तो उसका आदमी हैं। इस वजह से इसका का कार्य बिल्कुल नहीं करूंगा। उनका कहना हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ता हैं न की किसी खास नेता के , यह बाते सुन सुन कर वह बहुत परेशान हो चुके हैं और यहीं वजह हैं कि वह भाजपा को छोड़ कर इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हुए हैं और आगामी 15 अप्रैल को पल्ला इलाके में एक विशाल जनसभा का आयोजन करेंगें जिसमें उनके सैकड़ों साथी इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थामेंगे।

Related posts

ओल्ड एमसीएफ के सम्बंधित विभाग के अधिकारी है या ठेकेदार जो अवैध दुकानें एवं शॉपिंग काम्प्लेक्स बनवाए जा रहे है, ठहरने का नाम ही ले रहे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में नवरात्रों में आयोजित माता की चौकी, सैकड़ों महिलाओं के माता के भजनों पर खेली डांडिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा को उखाड़ फेकेंगे,आगामी चुनावों के लेकर आज आप कार्यालय में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित, धर्मबीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x