Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद :अंतर्राष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन का शहरवासियों ने किया जोरदार स्वागत,मलेशिया व आस्ट्रेलिया में अनमोल ने जीते पांच मैडल। –


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :अंतर्राष्ट्रीय शूटर निशानेबाज अनमोल जैन का शुक्रवार को अपने शहर बल्लभगढ़ पहुंचने पर शहरवासियों ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार अभिवादन किया। अनमोल ने मार्च में मलेशिया में आयोजित वल्र्ड यूनिवर्सटी शूटिंग चैम्पियशनशिप व आस्ट्रेलिया में आयोजित जूनियर वल्र्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर फ्री पिस्टल में तीन गोल्ड, एक सिल्वर व एक कॉस्य पदक हासिल कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
शुक्रवार को शहर पहुंचने पर हाइवे स्थित अंबिका रेस्टोरेंट पर शहर के व्यापारियों सहित सैकड़ों लोगों ने पदक विजेता अनमोल जैन का जोरदार अभिनन्दन किया। इस दौरान विधायक मूलचंद शर्मा व चेयरमैन धनेश अदलखा सहित व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, संजय खट्टर सहित पार्षद दीपक चौधरी, ज्योति छाबड़ा, आर.डी.गुप्ता, अशोक मंगला, संजय खट्टर, श्याम लाल छाबड़ा,देशराज हंस, रमेश छावड़ा, वेद सपरा, विजय आर्य, विजय विरमानी, प्रहलाद छाबरा,भगवान दास, राजू गोयल,सोहन लाल कथूरिया,अशोक अरोडा, संजय हंस आदि ने अनमोल जैन का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंजाबी सेवा समिति की ओर से स्मृति चिंह भेट कर अनमोल का सम्मान किया गया। बल्लभगढ़ प्रेस क्लब की ओर से अनमोल को स्मृति व नकद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

फरीदाबाद : कमाल हैं : सूरजकुंड में जो किंग होटल हैं ही नहीं, फिर उसमें ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला से बलात्कार कैसे हुआ, मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

नीति आयोग के सदस्य ने हरियाणा 112 का किया दौरा,संचालन के लिए राज्य सरकार व ईआरएसएस टीम की करी सराहना।

Ajit Sinha

बिल्डर बड़ी गाड़ियों में घूम रहा, वह लोग सड़कों पर धक्के खा रहे हैं, क्यूंकि उसने इनकी जीवन भर की कमाई को धोखे से लूट लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x