Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बाइक से पेट्रोल निकाल कर पत्नी को जिंदा जलाकर सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला पति पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बाइक से पेट्रोल निकाल कर और अपनी पत्नी के ऊपर छिड़ककर लाइटर से आग लगाकर सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने के एक मामले में थाना भौंडसी, गुरुग्राम की टीम ने आज सोमवार को आरोपित पति को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम आनंद (उम्र-44 वर्ष ) निवासी गांव रायसीना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) हैं। यह सनसनीखेज वारदात आरोपित पति आनंद ने बीते 30 नवम्बर 2025 को अंजाम दिया था। इस मामले में दिनांक 1 दिसंबर -2025 को थाना भोंडसी, गुरुग्राम में हत्या सहित कई संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था आरोपित पति आनंद के खिलाफ।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 01.12.2025 को थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सामान्य अस्पताल, सोहना से एक महिला आग में झुलसकर दाखिल होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम सामान्य हॉस्पिटल, सोहना पहुंची, जहां पर पीड़िता की एमएलआर प्राप्त की व पीड़िता के ब्यान लेने के लिए डॉक्टर से राय ली तो डॉक्टर ने पीड़िता को REFER TO सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-10, गुरुग्राम लिखा, जिस पर पुलिस टीम सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-10, गुरुग्राम पहुँची जहां पर पीड़िता को REFER TO PGI रोहतक किया जाना ज्ञात हुआ। बाद में पीड़िता कि हालत बारे पता करके पुलिस टीम PGI रोहतक पहुंची तथा पीड़ित के ब्यान हासिल किए गए। हॉस्पिटल में उपचाराधीन पीड़िता नीतू (उम्र-37 वर्ष) निवासी रायसीना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) ने अपने कथन अंकित करवाए कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले आनंद निवासी रायसीना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के साथ हुई थी। दिनांक 30.11.2025 को उसका पति शराब पीकर घर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। मार पीट करने के बाद उसके पति ने घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क/डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी। आग लगने के बाद वह जलते हुए गली में भाग आई तो उसके  ससुर व परिवार के लोग वहां पर आ गए। दिनांक 08.12.2025 को ही PGI रोहतक गुरुग्राम से ईलाज के दौरान पीड़ित महिला नीतू की मृत्यु होना ज्ञात हुआ। पुलिस टीम द्वारा उक्त कथनों व तथ्यों के आधार पर थाना भौंडसी, गुरुग्राम में हत्या से सम्बन्धित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया।

उनका कहना है कि  थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित पति आनंद (उम्र-44 वर्ष ) निवासी गांव रायसीना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को आज सोमवार को रायसीना भोंडसी, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी ससुराल/मृतका के मायके में उसकी  साली की शादी थी, इस दौरान उसकी उसके ससुराल वालों से कहासुनी हो गई थी, जिसकी रंजिश रखते हुए दिनांक 30.11.2025 को शराब पीकर उसने अपनी पत्नी मृतका नीतू के साथ मारपीट की व पेट्रोल डालकर आग लगाकर सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा  आगामी कार्रवाई  के लिए आरोपित  को  अदालत में पेश किया जाएगा। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

ऐप पर दोस्ती, फिर मिलने के लिए बुलाया, और उसके कपड़े उतार करके वीडियो बनाया,लूटने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

परिवारिक कलह से परेशान युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, नाजुक

Ajit Sinha

चोरी हुई एक साल की मासूम सकुशल बरामद, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x