Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो पक्षो में विवाद के बाद रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़, जमकर चले लाठी डंडे, देखें वायरल वीडियो, जांच मे जुटी पुलिस


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-46 की ग्लोरी मार्केट में दो पक्षो के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। घटना ग्लोरी मार्केट में स्थित फिट फूडी रेस्टोरेंट की है जिसको भाई-बहन चलाते है उनका आरोप है, दुकान के सामने स्टंट कर रहे युवको को रोका तो वे भड़क गए और लाठी -डंडों से दोनों पर हमला करते हुए रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। जब कि दूसरे पक्ष का कहना है कि कार पार्किंग को लेकर दुकानदारो ने मारपीट की है. सेक्टर- 39 पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है। कुछ युवक रेस्टोरेंट के बाहर रखी कुर्सियों को उठाकर रेस्टोरेंट के अंदर फेंक रहे हैं। इससे रेस्टोरेंट का कांच भी टूट गया है।

वहीं, कुछ युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। यह घटना थाना -39 इलाके में 19 जनवरी की रात हुई है। पीड़ित पक्ष का कहना है स्टंट करने से रोकने पर युवकों ने लाठी डंडों से दोनों पर हमला करते हुए रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के अनुसार कार पार्किंग को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने की बात कही जा रही है, जिसमें एक पक्ष दुकानदार जबकि दूसरा कार सवार बताया जा रहा है। मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं।

एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की ओर से मामले की शिकायत की गई है। घटना का कई वीडियो पुलिस के पास आया है। इन सभी को जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

ब्लू फिल्म, काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी वालों ने पुलिस एआरवी -246 में मारी जोरदार टक्कर, पुलिस कर्मी से की मारपीट -पकड़े गए।

Ajit Sinha

फसल मुआवजा राशि जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी हर्ष रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज तुरंत प्रभाव से 7 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x