Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर संजय और कॉन्टेबल अमित की दर्दनाक मौत, दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
थाना शिवाजी नगर , गुरुग्राम में दर्ज एक मुकदमे की जांच पड़ताल के लिए जा रहे 4 पुलिस कर्मियों की गाड़ियों व ट्रैक्टर -ट्रॉली के बीच हुई भीषण टक्कर हो गई। इनमें दो पुलिस कर्मियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण हादसा रविवार की रात साढ़े नौ बजे थाना राठ जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में घटित हुई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों घायलों पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर थाना राठ , जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश की पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया है। मरने वालों में सब इंस्पेक्टर संजय व कांस्टेबल अमित हैं और घायलों में एएसआई इंद्रजीत व हेड कांस्टेबल शामिल है। यह सारे पुलिस कर्मी अपराध शाखा -40 गुरुग्राम में तैनात थे।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार 3 अगस्त 2025 को दोपहर के समय अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम के 4 पुलिस कर्मचारी, जिनमें सब इंस्पेक्टर संजय, एएसआई इंद्रजीत, चालक हेड कांस्टेबल राजेश व सिपाही अमित सरकारी गाड़ी में सवार होकर थाना शिवाजी नगर, जिला गुरुग्राम में अंकित एक मुकदमे के अनुसंधान हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 9.30 बजे की रात्रि को थाना राठ जिला हमीरपुर उत्तर-प्रदेश के क्षेत्राधिकार में एक ट्रैक्टर -ट्रॉली के साथ उपरोक्त सरकारी गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर संजय व सिपाही अमित की मौत हो गई तथा एएसआई इंद्रजीत व चालक हेड कांस्टेबल राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनका कहना है कि सब इंस्पेक्टर संजय का जन्म दिनांक 1 जून 1980 को इनके निवास स्थान गांव तुम्बा हेड़ी, जिला झज्जर में हुआ था और दिनांक 20. 11. 1998 को इन्हें हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्त किया गया था। ये दिनांक 25.05.2019 से गुरुग्राम में तथा दिनांक 22.03.2021 से अपराध शाखा सैक्टर -40, गुरुग्राम में पुलिस सेवा दे रहे थे। सिपाही अमित का जन्म दिनांक 10.01.1991 को इनके निवास स्थान वार्ड नम्बर-3, सीताराम चौक, जिला झज्जर में हुआ। इन्हें दिनांक 03.03.2019 को हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्त किया गया था तथा दिनांक 10.07.2024 ये अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम में पुलिस सेवा दे रहे थे।
एएसआई इन्द्रजीत का जन्म दिनांक 14.12.1984 को इनके निवास स्थान गाँव डाबौदा कलां बहादुरगढ़, जिला झज्जर में हुआ था और दिनांक 6.9.2007 को इन्हें हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्त किया गया था। ये दिनांक 4.7.2025 से गुरुग्राम में तथा दिनांक 28.07.2025 से अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम में पुलिस सेवा दे रहे थे।
चालक HC राजेश का जन्म दिनांक 04.04.1986 को इनके निवास स्थान गांव हरदाई, जिला भिवानी में हुआ था। इन्हें दिनाँक 12.07.2012 को हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्त किया गया था और ये दिनांक 27.12.2024 से अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम में पुलिस सेवा दे रहे थे। गुरुग्राम पुलिस ने अपने 2 कर्मठ, मेहनती होनहार, ईमानदार व समर्पित भाव से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने वाले 2 पुलिस कर्मचारियों को खो दिया है। पुलिस विभाग दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस सेवा में दिए गए उनके अमूल्य योगदान/बलिदान व उनकी निर्मल छवि को सदैव याद रखेगा। गुरुग्राम पुलिस इस दुख की घड़ी में तथा भविष्य में आने वाली प्रत्येक परिस्थिति में सदैव अपने पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ है तथा दोनों पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशे के खिलाफ दिलाई शपथ – राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिया संदेश

Ajit Sinha

सैलरी मांगने पर पालतू कुत्तों से कटवाया, रेस्टोरेंट संचालक पर केस दर्ज

Ajit Sinha

1325 किलोग्राम 380 ग्राम चूरा पोस्त व 53000 नशीली गोलियां जब्त कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x