Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फ़रीदाबाद द्वारा अवैध रूप से चल रही एलयुमिनियम गलाने की भट्टियों पर मारा छापा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज एक एल्युमुनियम की सिल्ली बनाने वाली एक फैक्टरी में छापेमारी की कार्रवाई की, जहां पाया की यह अवैध फैक्टरी हैं , जिसमें एलुमिनियम गलाने के लिए भट्टियों का इस्तेमाल किया जा रहा था, और प्रदूषण को काफी बढ़ावा दिया जा रहा था, जिससे लोगों के सेहत पर काफी बुरा असर पड़ रहा था। इसके खिलाफ प्रदूषण विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।    
डीएसपी साकिर हुसैन ने आज जानकारी  देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बल्लभगढ़ के नंगला गुजरान सरूरपुर क्षेत्र में अवैध रूप से एल्यूमीनियम गलाने की भट्टियां चलाई जा रही है। जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। जिसके कारण प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद द्वारा पुनीत पाठक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ के साथ प्लॉट न 1, गली न 1, नजदीक नागर चौक, नगला गुजरान में बने टीन सेड में चल रही फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में 4 भट्ठियां चल रही थी, जहाँ पर 4-5 मजदूर कार्य कर रहे थे, जिनके द्वारा एलयुमिनियम के कबाड़े और दाने को गलाकर एल्युमिनियम की सिल्लियां बनाई जा रही थी। भट्टियों में लकड़ी व प्लास्टिक जलाया जा रहा था। मौका पर फैक्ट्री मालिक निखिल हाजिर नही मिला, सुपरवाइजर मुन्नालाल से पूछताछ की गई। जो पूछताछ के दौरान कोई वैद्य दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस संबंध में पुनीत पाठक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़  द्वारा स्पोट इंस्पेक्शन रिपोर्ट तैयार की गई तथा वर्कशॉप संचालक को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव बघोला जिला पलवल में अवैध रूप से चल रहे आरएमसी प्लांट पर की कार्रवाई। 

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के दवाव में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने स्टे के वावजूद पल्ला में उनकी तैयार बिल्डिंग को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट,की जा रही है चेकिंग।

Ajit Sinha

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो का ऐतिहासिक समझौता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x