Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एसीबी ने 18 हज़ार 600 रुपये की रिश्वत लेते कमर्शियल असिस्टेंट (सीए) जितेश चावला को रंगे हाथों किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की अंबाला टीम को आज पुनः बड़ी सफलता मिली। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सीए जितेश चावला को 18 हज़ार 600 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सीए जितेश चावला द्वारा शिकायतकर्ता के 1 लाख16 रुपये के बकाया बिल को सेटल करने तथा सरकारी योजना का लाभ देते हुए नई मीटर का कनेक्शन जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे 18 हज़ार 600 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अम्बाला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

पंचकूला पुलिस की शिव भक्तों से अपील उत्तराखंड के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके ही, कांवड़ लेकर जाए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की खेड़ी कलां गांव में लगातार हो बारिश के चलते लगभग 250 एकड़ में लगी सब्जियों की फसलें बर्बाद -वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज मृतक संजय के घर नेहरू कालोनी में पहुंचे ,कहा किसी से डरने की जरुरत नहीं हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x