Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आईएएस आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद के उपायुक्त का कार्यभार संभाला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वर्ष -2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी आयुष सिन्हा ने आज मंगलवार को जिला फरीदाबाद के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वह मानेसर नगर निगम के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वह यमुना नगर में बतौर अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य पदों पर कार्यरत रहे है।सिन्हा ने 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय सातवीं रैंक प्राप्त की थी। शिमला में जन्मे और पले-बढ़े, सिन्हा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), गोवा से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा बायोलॉजिकल साइंस में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की।

आयुष सिन्हा एक ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं, जहाँ सार्वजनिक सेवा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और संस्थागत मूल्यों की सुदृढ़ परंपरा रही है। उनके दादा बिहार कैडर में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान दिया।उनके पिता प्रदीप कुमार सिन्हा, एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए और लंबे समय तक जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। उनकी माता, प्रो. अलका वर्मा, शिमला स्थित प्रतिष्ठित सेंट बीड्स कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करती रही हैं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं।इसके अतिरिक्त, सिन्हा की धर्मपत्नी हिमाद्री कौशिक हरियाणा कैडर की 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद; कंबाइन हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाना अनिवार्य : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंकज सिंगला बने हरियाणा किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश आईटी प्रमुख

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोबाइल फोन पर वैश्यावृति के लिए लड़कियों को उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफश-5 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x