Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने पार्किंग व रेहड़ी -पटरी वालो से दोगुनी किराया वसूली करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद की टीम ने मंडी मार्किट कमेटी की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा तय किराए के रकम से दोगुनी किराए वसूली के मामले की गई छापेमारी की कार्रवाई के दौरान दो लोगों को पकड़ पर सम्बंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया हैं। टीम की माने तो ठेकेदार द्वारा जैसे पार्किंग व रेहड़ी- पटरी किराए की दोगुनी रकम वसूल कर, प्रति दिन 50 -60 हजार रूपए की अवैध वसूली की जा रही थी। आगे की कार्रवाई संबंधित थाने की पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ सब्जी मंडी के विभिन्न गेटों पर पार्किंग के नाम पर जबरन दोगुना राशि वसूली जा रही है। यदि मंडी में जाकर चैकिंग की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। इस सूचना के आधार पर सचिन व प्रवीन निवासी फरीदाबाद को प्राइवेट वाहन लेकर सब्जी मंडी में भेजा गया व पार्किंग फीस देते समय का वीडियो बनाया गया। जब सचिन अपने साथी प्रवीन के साथ टैंम्पो लेकर मंडी की तरफ जाने लगा तो उसे गेट पर खडे 2 व्यक्तियों ने रोक लिया व उससे 40 रुपए पार्किंग के नाम पर मांग की। उसके द्वारा पैसे देकर पार्किंग रसीद प्राप्त की गई तथा पर्ची पर 10, 20, 30 रुपए लिखा हुआ था। सचिन चंदीला ने दोगुनी पार्किंग फीस वसूलने बारे ऐतराज किया तो पर्ची काटने वाले व्यक्तियों ने धमकी देते हुए कहा कि मंडी के अंदर जाना है तो 40 रुपये ही देने पड़ेंगे, क्योंकि निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे वसूलने बारे उनके ठेकेदार ने ही कहा रखा है। इस पर सचिन ने कहा कि वह मार्किट कमेटी कार्यालय में उसकी शिकायत करेगा। जिस पर पर्ची काटने वाले व्यक्तियों ने कहा कि मंडी सुपरवाइजर देवराज व सचिव को इस सारे मामले की जानकारी है, जहां शिकायत करनी है वहां कर दीजिए । सुपरवाईजर देवराज का एमएलए ने शिकायत पर तबादला करा दिया था फिर भी वह कुछ दिनो में ही वापिस आ गया है। इस संबंध में यह भी ज्ञात हुआ कि डबुआ सब्जी मंडी के विभिन्न गेटों से प्रतिदिन 1500 रेहड़ियों से 20 रुपए  की बजाए 30 रुपए  साइकिल, मोटरसाइकिल ठेला, थ्री व्हीलर, पिकअप व कैन्टर आदि वाहन चालकों से पार्किंग के नाम पर दोगुनी फीस वसूल की जा रही है व मंडी के अन्दर फड/नीचे बैठकर सब्जी बेचने वालों से भी प्रति दिन जबरन 40 से 50 रूपए वसूल किए जाते है। इस प्रकार मंडी के सभी गेटों से प्रतिदिन लगभग 50 से 60 हजार रुपये जबरन उगाही की जा रही है। इस संबंध में संयुक्त टीम द्वारा पार्किंग की पर्ची काट रहे 3 व्यक्तियों को काबू किया तथा सचिन चंदीला उपरोक्त की शिकायत पर पार्किंग ठेकेदार व मंडी मार्किट कमेटीे के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से पार्किंग फीस के नाम पर अवैध वसूली करने बारे थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज  किया जा रहा है।

Related posts

सनसनीखेज बलात्कार के मामले में कोविड के दौरान से फरार आरोपित पकड़ा गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसीबी मशीनों से फूलों को बरसा कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को 28 गावों के हजारों लोगों ने दिया खुला समर्थन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के चेहरे पर क्यों हैं उदासीनता, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बड़े खुश हैं,10 करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभांरभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x