Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा मनोरंजन राष्ट्रीय हाइलाइट्स

नोएडा में कबाड़ से बना दुनिया का सबसे अनोखा “जंगल ट्रेल पार्क” लोगो के लिए खोल दिया गया है, झलक देखें वीडियो में


अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कबाड़, मोटर पार्ट्स और लोहे से बना एक अनोखा ‘जंगल’ आज से आपके लिए खुल गया है। हम बात कर रहे हैं सेक्टर-94 के ‘जंगल ट्रेल पार्क’ की, जिसका उद्घाटन नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया।नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ये बहुत ही यूनिक कॉन्सेप्ट था . 25 करोड़ की लागत और 20 एकड़ में फैला महामाया फ्लाईओवर के पास बना यह पार्क इंजीनियरिंग और कला का बेहतरीन नमूना है। यहाँ 7 महाद्वीपों के जानवरों को लोहे के स्क्रैप से तैयार किया गया है। पार्क में साढ़े  तीन लाख पौधे लगाए गए हैं, जो इसे हरा-भरा बनाते हैं।यहाँ 650 से ज्यादा आकृतियाँ हैं,जिनमें डायनासोर, गैंडा और मगरमच्छ शामिल हैं। सिर्फ देखना ही नहीं,यहाँ आप जिप लाइनिंग,बंजी जंपिंग,रॉक क्लाइम्बिंग और जिप साइकिलिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकेंगे। यह पार्क 3 जोन में बंटा है, जिसमें फूड कोर्ट और एम्फीथिएटर भी शामिल है। मुझे लगता है कि अगल-बगल से भी लोग इसे देखने आएंगे और खासतौर पर बच्चों में ये कौतूहल का विषय जरूर होगा।”‘जंगल ट्रेल पार्क’  में जाने के लिए महामाया फ्लाईओवर के नीचे बने गेट से आप प्रवेश कर सकते हैं। बड़ों के लिए एंट्री फीस 120 रुपये रखी गई है, जिसे आप कैश या ऑनलाइन दे सकते हैं। आप भी इस वीकेंड कुछ नया देखना चाहते हैं, तो नोएडा का यह नया ‘जंगल ट्रेल’ आपका इंतजार कर रहा है.

Related posts

कांग्रेसी नेताओं ने कहा, आज सदन में महंगाई के मुद्दे को लेकर हमने चर्चा की मांग की जो सरकार ने खारिज की-देखें वीडियो

Ajit Sinha

नोएडा में कर्मचारियों ने की पुलिस की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में की तोड़फोड़, लगाई आग, फरीदाबाद जबरदस्त प्रदर्शन रोड जाम -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

धोखे से तेज रफ़्तार गाड़ी के आगे सवारी को धकेल कर हत्या करके, सामान लेकर भागने वाला ड्राईवर अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x