Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने किया एटीएम में नकद डालने-निकालने के दौरान 26.63 लाख का गबन। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली-39 पुलिस ने सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कस्टोडियन के रूप में काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों लोगों ने अपने तीसरे साथी के साथ मिल कर एटीएम मशीन में कैश डालने और निकालने के दौरान 26.26 लाख रूपए  का गबन कर लिए। तीनों आरोपितसीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गए हैं। कंपनी के एग्जिक्यूटिव की तरफ से इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने दो आरोपितों को सिटी अस्पताल के पास,ग्राम खोड़ा, थाना खोड़ा, गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गबन किए रूपये में से 18 लाख 40 हजार रूपये व विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड बरामद किया है पुलिस तीसरे आरोपित की तलाश कर रही है।  

पुलिस कि गिरफ्त में खड़े दोनों आरोपितों का नाम देवेंद्र सिंह रावत और दीपेंद्र कुमार पर अपने तीसरे साथी आयुष के साथ मिलकर एटीएम मशीन में कैश डालने और निकालने के दौरान 26 लाख 63 हजार रुपये गबन करने का आरोप है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी बैंकों के निर्देश के मुताबिक एटीएम मशीन में कैश लोड और अनलोड करने का काम करती है,कंपनी की एक शाखा साहिबा बाद में है। इस कंपनी में एजेंट के रूप में काम करने वालों को कस्टोडियन कहा जाता है। आरोप है कि इस कंपनी में काम करने वाले कस्टोडियन देवेंद्र सिंह रावत और दीपेंद्र कुमार अपने साथी आयुष के साथ मिलकर 26 लाख 63 हजार रुपये गबन कर लिए। आरोप के मुताबिक 22 मार्च 2021 को दोनों कस्टोडियन को सलारपुर के एटीएम में कैश लोड और अनलोड करने के लिए भेजा गया था। इसी दौरान इन दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एडीसीपी ने बताया कि कस्टोडियन देवेंद्र सिंह रावत और दीपेंद्र कुमार को 22 मार्च 2021 को दोनों कस्टोडियन को सलारपुर के एटीएम में कैश लोड और अनलोड करने के लिए भेजा गया था। जहां अपने साथी आयुष के साथ मिलकर 26 लाख 63 हजार रुपये गबन कर लिए। आरोप के मुताबिक अपने साथी आयुष के साथ मिलकर एटीएम मशीन से फ्रॉड करके विभिन्न खातों से 26 लाख 63 हजार 500 रूपये ट्राँसफर करके धोखाधडी से निकाल लिए थे। लेकिन इन आरोपितों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में भी कैद है। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीसारे आरोपितों  को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

बॉल पेन बनने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, झुलस कर गार्ड की मौत-देखें वीडियो

Ajit Sinha

नक्की हत्याकांड में चारों आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, पति, जेठ, सास और ससुर पुलिस गिरफ्त में हैं।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में 5 हज़ार रुपये की रिश्वत के मामले में निजी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x