Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

खरगे ने राज्यसभा में एसआईआर का मुद्दा उठाया,एसआईआर पर चर्चा की मांग, कहा- यह बहुत जरूरी मुद्दा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा उठाया और कहा कि इसे अन्य सभी मामलों से पहले उठाया जाना चाहिए क्योंकि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है।राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए खरगे ने कहा कि एसआईआर का मुद्दा उठाना किसी एक पार्टी या कुछ पार्टियों का फैसला नहीं था। उन्होंने कहा कि यह सभी विपक्षी फ्लोर लीडर्स का मिलकर लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि वे एकमत से इस बात पर सहमत हुए थे कि उन्हें पहले एसआईआर का मामला उठाना चाहिए।खरगे ने संसदीय कार्य मंत्री से यह भी कहा कि वे विपक्ष को बांटने की कोशिश न करें। ऐसी कोशिशों से विपक्ष और मज़बूत होगा। राज्यसभा के नए सभापति सीपी राधाकृष्णन से एसआईआर पर चर्चा की इजाज़त देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ज़रूरी मुद्दा है, क्योंकि पूरे देश में बीएलओ की मौतें हो रही हैं।इससे पहले सभापति का स्वागत करते हुए उन्होंने सदन के कामकाज में अपनी पार्टी के पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सदन का निष्पक्ष और बिना भेदभाव के संचालन और हर पार्टी के सदस्यों को बराबर मौका देना, इस गरिमामय पद की विश्वसनीयता के लिए जरूरी है।खरगे ने राज्यसभा के पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के अचानक पद छोड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके पूरी तरह अप्रत्याशित और अचानक हुए प्रस्थान का उल्लेख करने के लिए विवश हैं, क्योंकि ऐसा संसदीय इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। उन्हें दुख है कि सदन को उन्हें विदाई देने का मौका भी नहीं मिला।

Related posts

मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, सेवादार बन कर किसानों की सेवा करने आया हूं- सीएम अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

बंगाल में माँ लहूलुहान, माटी खून से सनी और मानुष तड़प रहा है- शिवराज

Ajit Sinha

हरियाणा के आला नेताओं की बैठक, बनाई गई लोकसभा चुनाव के लिए कार्य योजना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x