Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद:पढ़ कर लाइब्रेरी से लॉटरी रही एक नाबालिग लड़की को पहले से घात लगाए बाइक सवार लड़के ने मारी गोली -वीडियो देखें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सिटी बल्लभगढ़ इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लाईब्रेडी से सहेलियों के साथ लौट एक नाबालिग लड़की को, पहले से घात लगाए गए एक बाइक सवार लड़के ने गोली मार दी, और घटना स्थल से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। किसी ने भी उस लड़के को पकड़ने की कोशिश नहीं की, यदि घायल लड़की की सहेलियां व अन्य लोग चाहते तो हमलावर वही पर पकड़ सकते थे, पर ऐसा नहीं हुआ , फ़िलहाल आसपास के लोगों ने लड़की को लहूलुहान अवस्था में एक निजी अस्पताल में इलाज ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। यह सनसनीखेज वारदात श्याम कॉलोनी , बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे हमलावर ने अंजाम दिया।

इस संबंध में पीएस सिटी बल्लभगढ़, फरीदाबाद में कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित की तालाश में क्राइम ब्रांच सहित कुल पांच टीमें लगी हुई है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज को इस खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की गई, जिसमें आप खुद देख सकते है, कि घात लगाए खड़े आरोपित लड़के ने इस वारदात को किस तरह से अंजाम दिया। पुलिस की माने तो पीड़ित लड़की सोमवार की शाम को साढ़े पांच बजे लाईब्रेडी से पढाई करके श्याम कॉलोनी ,बल्लभगढ़ ,फरीदाबाद के रास्ते अपने दो सहेलियों के साथ अपने घर की ओर जा रही थी, इसी दौरान पहले से घात लगाए खड़े एक लड़के ने उसपर गोलियां चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई , जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। लड़की से बयान ले ली गई है , जिसमे उसने कहा कि वह लड़के को जानती हूँ, आरोपित लड़के को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमें सहित कुल पांच टीमें लगी हुई है , जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में पैट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं : सीएम

Ajit Sinha

गुड़गांव के निगम चुनाव जीतने के लिए लड़ेगी आम आदमी पार्टी -राज्यसभा सांसद, सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने अब तक 6 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारीयों को तुरंत प्रभाव से किए तैनात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x