Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड के चार्मवुड के एक सोसायटी में आवारा कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुआ हंगामा -दो लड़कियों पर केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात सूरजकुंड के समीप चार्मवुड में एक सोसायटी में आवारा कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर जमकर कर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पहुंच गए , और लोगों को समझा बुझाकर हंगामे को शांत करने की कोशिश की, यह हंगामा लगभग चार घंटे तक लगातार चली। इस मामले में दो लड़कियों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि दो लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, और इस मुकदमे में जांच की कार्रवाई की जा रही है।
खबर के अनुसार विलेज चार्मवुड, सूरजकुंड , फरीदाबाद में दो अलग -अलग सोसायटियों में रहने वाली दो लड़कियां विलेज चार्मवुड के ही एक सोसायटी केनवुड सोसायटी के प्रांगण में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने लगी, जिसका विरोध कैनवुड सोसायटी के निवासियों ने किया। विरोध के दौरान दोनों लड़कियों ने एक -मां – बेटे की आंखों में स्प्रे कर दी। इससे लोगों में और ज्यादा नाराजगी बढ़ गई ,और जमकर हंगामा किया। इस हंगामे की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, और हंगामे को शांत करने की कोशिश की। यह हंगामा रात लगभग साढ़े 10 बजे लेकर लगभग 2 बजे तक चली। बताया गया है कि यह लोग सोसायटी में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते है, और यही कुत्ता यहां के लोगों को काटते है , और पीछा करते है। और हादसे के शिकार हो जाते है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बिल्डिंग निर्माण के दौरान खुले में डस्ट,रोड़ी, मलबा रखने पर एमसीएफ ने बिल्डरों के नाम काटे चालान

Ajit Sinha

एसजीएसटी महिला असिस्टेंट कमिश्नर को जीएसटी इंस्पेक्टर ने दी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी- अरेस्ट

Ajit Sinha

केवाईसी कराने के नाम पर हजारों लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुके साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग के दो अपराधी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x