Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मंत्री विपुल गोयल के निवास पर पहुंचे,भाभी रेनू गोयल के निधन पर जताया शोक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंचे और हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास पर जाकर उनकी भाभी श्रीमती रेनू गोयल के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व. रेनू गोयल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य बनाए रखना चाहिए और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती रेनू गुप्ता का अचानक इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। स्वर्गीय रेनू गोयल स्नेही, सरल और सौम्य स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में सभी के साथ अपनत्व का व्यवहार किया। उनके व्यक्तित्व और कार्यों की स्मृति हमेशा लोगों के हृदय में बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने मंत्री विपुल गोयल व परिजनों को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज और वे स्वयं उनके साथ हैं।बता दें कि मंत्री विपुल गोयल की भाभी 65 वर्षीय श्रीमती रेणु गोयल का गत 24 सितंबर को अचानक निधन हो गया था। वे स्व. विनोद गोयल की धर्मपत्नी थी, जिनके तीन बच्चे हैं।

इस अवसर पर फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून,पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता,डीसी विक्रम सिंह,मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव राजीव जेटली, एसडी एम फरीदाबाद अमित कुमार, मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, फरीदाबाद भाजपा अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा के अध्यक्ष सोहनपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्री विपुल गोयल के आवास पर पहुंच कर शोक जताया और स्व. रेनू गोयल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर परिवार के सदस्य मंत्री विपुल गोयल के भाई अशोक गोयल,भतीजे अमन गोयल व हितेश गोयल व भतीजी एकता सिंघल आदि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड के अनंगपुर गांव के एक टेंट के गोगाम में लगी भयंकर आग, लाखों रूपए के नुकशान की खबर हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देशी कट्टा छाती पर तान,जान से मारने की धमकी देते हुए आईसीआईसीआई बैंक से ख़रीदे गए मकान खाली कर दो ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हों तो देशवासियों का पैसा और वक्त बचेगा –दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x