Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

हुक्का चलाने पर 85 संचालक गिरफ्तार, 44 मामले दर्ज , 353 हुक्के बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज के मार्गदर्शन में शहर में अवैध हुक्का को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है जिस कार्रवाई में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्लब, लॉंज बार , होटल, रेस्टोरेंट, में छापेमारी करते हुए पिछले वर्ष 39 मामले दर्ज करके 80 क्लब सचालकों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 331 हुक्के बरामद किए गए । इसी कार्रवाई में इस वर्ष अब तक पुलिस ने 5 क्लबो पर मामले दर्ज करे 5 क्लब संचालकों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास कुल 22 हुक्के बरामद किए जा चुके है ।इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में पुलिस की अलग अलग टीमें तैनात की हुई है जिनके द्वारा लगातार छानबीन निगरानी की जा रही है और जिला में अवैध हुक्का को लेकर शहर में हुक्का पर बैन करते हुए धारा 144 लागू की हुई है।

अगर कोई क्लब बॉर, लॉंज बार , होटल, रेस्टोरेंट, इत्यादि कानून की उल्लंघना करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरन्त कानून की उल्लंघना करने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है इसके अलावा पुलिस ने अवैध हुक्का की सख्त कार्रवाई में 10 क्लबो, रेस्ट्रोरेंटो द्वारा अवैध हुक्का चलाने पर को लाइसेंस रद्व करवाकर बंद करवाया गया है ।इसके अलावा पुलिस कमिश्नर नें बताया कि शहर में अवैध हुक्का को लेकर पुलिस की निगरानी लगातार जारी है जिस निगरानी में पुलिस की अलग -2 रेडिंग पार्टी छापेमारी कर रही है अगर निगरानी के दौरान कोई क्लब, रेस्टोरेंट हुक्का चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत आदेशो की उल्लंघना करने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हुक्के में परोसे जाना वाला तंबाकू में निकोटिन होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है जिस पर शहर में बैन किया हुआ है अगर किसी क्लब , बार द्वारा आदेशो की उल्लंघना की गई , तो उसके खिलाफ तुरन्त मामला दर्ज किया गया जायेगा ।इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी क्लब बार , लॉंज बार , होटल, रेस्टोरेंट, इत्यादि में आपको पास अवैध हुक्का को लेकर कोई सूचना है तो इस बारे तुरन्त मेरे नम्बर 74190-00001 पर भेजें । अवैध हुक्का चलाने पर किसी भी क्लब संचालक , बार इत्यादि को बख्शा नहीं जायेगा ।इसी प्रकार आगे भी कोई क्लब बार , लॉन्ज बार, होटल, रेस्टोरेंट, इत्यादि  हुक्का परोसता पाया गया तो धारा 144 की उल्लंघना करने पर उसके खिलाफ तुरन्त सख्त कार्रवाई की जायेगी । शहर में हुक्का पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इसी तरह पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा लगातार निगरानी व छापेमारी की जाएगी ।

Related posts

झूठी खबर हटाने की एवज में पैसे लेने वाला चैनल संचालक गिरफ्तार,1 लाख नकद बरामद,आरोपित 1 दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ जारी

Ajit Sinha

फुटपाथ पर सो रहे कबाड़ी ने रजाई छीनने का विरोध किया तो उसकी सनसनीखेज हत्या कर दी – 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर आतंकवादी हमले के लिए आईईडी बनाने सामग्री एकत्रित की गई थी, बरामद, 4 राज्यों से 4 लड़के पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x