अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गांव जाटौली,गुरुग्राम में एक होटल संचालक की गोलीमार की गई सनसनीखेज हत्या व अन्य को चोट मारने के मामले में अपराध शाखा , मानेसर की टीम ने आज शनिवार को दो शूटरों सहित कुल 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम
1. विक्की निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम, 2. हर्ष निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम, 3. विशाल निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम,4. पुनीत निवासी गांव बोहडा कलां, गुरुग्राम, 5. विपिन निवासी हेलीमंडी, गुरुग्राम, 6. मंथन शर्मा निवासी गांव जाटौली , गुरुग्राम 7. निखिल निवासी गांव जाटौली , गुरुग्राम व 8. सौरभ निवासी गांव मुरबई का पूरा जिला मुरैना (मध्य-प्रदेश) है। इनमें दो आरोपित पुनीत व विपिन शूटर है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 16 अप्रैल 2025 को पुलिस चौकी हेली मंडी, की पुलिस को एक सूचना झौपड़ी होटल जाटौली में गोली चलने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची जहां पर उपस्थित लोगों ने बताया कि मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए 03 लड़कों ने दीपेन्द्र उर्फ मोनू निवासी जाटौली को गोली मारने व महेन्द्र निवासी उत्तर-प्रदेश को चोटें मारने के बाद मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग जाने तथा घायलों को उनके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल,पटौदी में ले जाने के बारे में बताया। उनका कहना है कि इंचार्ज पुलिस चौकी हेलीमंडी ने सनसनीखेज वारदात के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया व घटनास्थल को सुरक्षित रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिसकर्मी को तैनात करने उपरान्त पुलिस टीम सहित आगामी कार्रवाई के लिए सरकारी अस्पताल पटौदी में पहुंचा जहां पर गोली लगने से दीपेन्द्र उर्फ मोनू (उम्र 37 वर्ष) की मृत्यु हो जाने तथा घायल महेन्द्र (उम्र 50 वर्ष) को रेफर किए जाने के बारे में बताया । मृतक दीपेन्द्र उर्फ मोनू के शव के पास उसका भाई रोहित हाजिर मिला है,जिसने अपने परिजनों से बातचीत करके मृतक के शव को मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया।उनका कहना है कि पुलिस द्वारा पुलिस की सीन-ऑफ-क्राईम,डॉग स्कॉवार्ड व फिंगर प्रिन्ट की पुलिस टीमों को घटनास्थल पर बुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। इसी दौरान घटनास्थल पर मृतक दीपेन्द्र उर्फ मोनू के भाई रोहित ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका बड़ा भाई दीपेन्द्र कुलाना रोड़ पर झौपड़ी ढाबा के नाम से ढाबा चलाता है, यह भी ढाबा पर अपने भाई के कार्य में हाथ बटाता है और ढाबा पर ही रहता है। गत 15 अप्रैल 2025 को समय रात करीब 11.55 बजे वह ढाबा पर ही था और उसका बड़ा भाई दीपेन्द्र अन्दर तखत पर बैठा था। उस समय एक मोटरसाईकिल पर 03 व्यक्ति सवार होकर आए, जिन्होंने मुँह पर कपड़ा बाधा हुआ था। उन तीनों लड़को ने उससे कोल्ड ड्रिंक मांगी तो वह फ्रीज से कोल्ड ड्रिंक निकालने लगा, तभी उनमें से एक लड़का अपनी बाईक पर चला गया और 02 व्यक्तियो ने मेरे भाई दीपेन्द्र निवासी जाटौली को गोली मारी और बाईक पर सवार होकर चले गए। गोली मारकर जाते वक्त उन लड़को ने महेन्द्र निवासी उत्तर-प्रदेश को भी सिर में चोटें मारी। उसने अपने भाई व महेन्द्र को संभाला और दोनों को इलाज के लिए CHC HOSPITAL पटौदी ले गया। पटौदी सरकारी हॉस्पिटल में उसके भाई को मृत घोषित कर दिया व महेन्द्र को उपचार के लिए गुरुग्राम रैफर कर दिया। आपसी रंजिश रखते हुए उसके भाई की हत्या की गई है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना पटौदी, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा मानेसर के इंचार्ज व उप-निरीक्षक ललित की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपितों को कल शुक्रवार को ग्वालियर (मध्य-प्रदेश) से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। काबू किए गए आरोपितों के नाम 1. विक्की निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम, 2. हर्ष निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम, 3. विशाल निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम, 4. पुनीत निवासी गांव बोहडा कलां, गुरुग्राम 5. विपिन निवासी हेलीमंडी, गुरुग्राम, 6. मंथन शर्मा निवासी गांव जाटोली, गुरुग्राम 7.निखिल निवासी गांव जाटोली, गुरुग्राम व 8. सौरभ निवासी गांव मुरबई का पूरा जिला मुरैना (मध्य-प्रदेश) है। उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वारदात में आरोपित पुनीत व विपिन शूटर थे तथा वारदात के समय आरोपित मंथन बाइक लेकर खड़ा था और अन्य आरोपित विक्की, हर्ष, विशाल व निखिल बाहर कुल्हाड़ी इत्यादि हथियार लेकर खड़े थे। उपरोक्त का मुकदमा की वारदात में प्रयोग किए गए हथियार आरोपित सौरभ ने उपलब्ध करवाए थे। अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ था कि शिकायतकर्ता व मृतक के गाँव जाटौली के ही रहने वाले इंद्रजीत नामक व्यक्ति की वर्ष-2020 में हत्या की गई थी, जिस मुकदमा में मृतक का भाई/मुकदमा में शिकायतकर्ता (रोहित) आरोपित था। आरोपितों ने पुराने मामले की रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपितों से अन्य साथी आरोपितों व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है, पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे,आगामी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

