Athrav – Online News Portal
दिल्ली हाइलाइट्स

4 मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिरी, जब यह हादसा हुआ लोग गहरी नींद में सो रहे थे, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बीती रात लगभग दो बजे एक चार मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई, मलबे में तब्दील हो गई । इस हादसे की खबर मिलते ही संबंधित थाने व जिला प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गए है, और एक -एक करके लगभग फायर बिग्रेड की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। अब तक लगभग 6 लोगों को मलबे के अंदर से बाहर निकाला गया है , जिनमें चार लोगों की मौत हो जाने की खबर है , अन्य जख्मी लोगों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मलबे के अंदर लगभग 20 लोगों के दबे होने की खबर है। यह हादसा उस समय हुआ जब लोग अपने -अपने घरों के कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। इसमें एनडीआरएफ की भी टीम भी रेस्क्यू में जुटी हुई है। मौत के आंकड़े और भी बढ़ सकते है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

Related posts

पिता ने अपने बेटे को डॉक्टर के पास इलाज कराने के बहाने ले जाकर, रास्ते में गला घोंटकर हत्या कर दी, पकड़े गए।

Ajit Sinha

आप” और उसके नेताओं पर निशाना साधने के लिए नौकरशाही का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा कांग्रेस ने आज बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, हिरासत में लिए गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x