Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

75 दिवसीय मेगा इवेंट – भारत – चीन युद्ध पर आधारित नाटक का हुआ मंचन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे 75 दिवसीय मेगा इवेंट में रविवार शाम को नाटक ‘रोजांगला’ का मंचन किया गया। भारत – चीन युद्ध पर आधारित इस नाटक में अहीरवाल क्षेत्र के जवानों की टुकड़ी की कहानी को दिखाया गया, जिन्होंने देश के लिए जान कुर्बान की। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के सभागार में किया गया।

रवि मोहन के निर्देशन में मंचित किए गए नाटक ‘रोजांगला’ में 1962 में चीन की लड़ाई को दिखाया गया। रोजांगला हिमालय में स्थित एक भारतीय सैनिक चौकी है, जहां का तापमान माइनस से भी काफी नीचे रहता है। वहां पर भारतीय सैनिकाें ने किस बहादुरी से लड़ाई लड़ी और परिवार की चिंता किए बिना किस तरह हंसते – हंसते देश के लिए जान कुर्बान कर दी, नाटक में इसे बड़े मार्मिक ढंग से दिखाया गया। मंचन पर बर्फिली पहाड़ियां दिखाता हुआ सेट लगाया गया था। नाटक के कुछ दृश्यों ने सभागार में मौजूद लोगों की आंखाें को नम कर दिया।

संभार्य फाउंडेशन के डायरेक्टर अभिषेक देशवाल ने बताया कि संभार्य फाउंडेशन, सर्वोदय फाउंडेशन, फरीदाबाद इंडस्ट्री असोसिएशन, जुनेजा फाउंडेशन मिलकर नगर निगम के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 दिवसीय मेगा इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। 2 जून से शुरू हुआ यह इवेंट 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत हम हर वी एंड पर इस तरह के नाटक व देश भक्ति पर आधारित म्यूजिक नाइट का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई बड़े बॉलीवुड कलाकारों के नाटक इस इवेंट में देखने को मिलेंगे। मौके पर सर्वोदय फाउंडेशन की अध्यक्ष अंशु गुप्ता, अजय यादव, कुलदीप सिंह, राजकुमार सैनी गोगा, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -7 के एक मकान में डा. प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी पत्नी व बेटी व दामाद की चाकुओं से गोद हत्या, देखिए वीडियो।    

Ajit Sinha

पलवल पुलिस में 13 हेड कॉस्टेबल को नव वर्ष पर मिला पदोन्नति का तोहफा, एसएसपी राजेश दुग्गल ने स्टार लगाकर दी बधाई ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,ऊंचा गांव ने अच्छे कपडे पहनने व खाना खाने हेतु शहर के अलग -अलग थाना क्षेत्रों से टू -व्हीलर चोरी करने वाले चोर को पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x