Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल पुलिस में 13 हेड कॉस्टेबल को नव वर्ष पर मिला पदोन्नति का तोहफा, एसएसपी राजेश दुग्गल ने स्टार लगाकर दी बधाई ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने आज  जिला पलवल  में तैनात 13  हेड कांस्टेबल  की पदोन्नति होने पर उनके कंधों में स्टार लगाकर सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करके बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष 2022 के साथ- साथ आपको पदोन्नति की शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नें कहा कि जिला पलवल में 13 हेड कांस्टेबल को सहायक उप -निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है

जो पुलिस कर्मचारी अलग-अलग जगह पर अपनी –अपनी ड्यूटी पर तैनात है । पुलिस अधीक्षक  ने पदोन्नत होने पर सभी सहायक उप -निरीक्षक  को पदोन्नत के बधाई देते हुए कहा कि तुम्हारी तरक्की के लिए बधाई और यह आपके नौकरी का एक ऐसा रोमांचक कदम है और मैं आपकी नई भूमिका में हर सफलता की कामना करता हूं । मुझे एहसास है कि आप आगे भी एक अविश्वसनीय प्रदर्शन करेंगे ।इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि यह पदोन्नति आपको जिम्मेदारी व कड़ी मेहनत के साथ कार्य करके मिली है और मै आगे भी आपसे आशा करुँगा कि आप अपनी डयुटी को कड़ी मेहनत , लगन व ईमानदारी के साथ करेंगे । पलवल से पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक :-  अमित कुमार, सुनील कुमार, हरद्वारी लाल, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, कौशल कुमार, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, श्याम सुंदर, सत्य नारायण, खेम चंद, रविंद्र कुमार व दिनेश कुमार को सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है । 

Related posts

फरीदाबाद में “वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ” के नए राष्ट्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Ajit Sinha

विदेश भेजने के नाम पर 100 से ज्यादा लोगो से ठगी, 1 महिला सहित 3 अरेस्ट,1.25 करोड़ का हीरा व सोना, 26.50 लाख नकद बरामद -वीडियो।

Ajit Sinha

कौशिक बंधु आप बल्ल्भगढ़ विधानसभा क्षेत्र को संभालों, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में घुसने की जरुरत नहीं हैं : लखन सिंगला  

Ajit Sinha
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x