Athrav – Online News Portal
नोएडा

सडक पर खडी हुंडई वरना कार में लगी आग, फायर बिग्रेड ने आग बुझाई, जब तक कार जलकर हुई ख़ाक, कोई हताहत नही-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 64 के पास हुंडई की वरना गाड़ी में अचानक चिंगारी फूटी और देखते–देखते कार आग का शोला बन है। वहां से गुजर रहे लोगो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना भी दिया।  लेकिन दमकल की गाड़ी के आने के समय तक गाड़ी जल कर खाक हो गई थी।
 
विओ : धू-धू कर जलती हुई वरना कार में आग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की आग कितनी भयावह थी। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल  फायर स्टेशन से फायर टेंडर रवाना किए गए वहां जाकर देखा गया कि हुंडई वरना गाड़ी जो सीएनजी/ पैट्रोल से चलती है. गाजियाबाद से सेक्टर 62 नोएडा की ओर आने वाले सडक पर सेक्टर 64 के पास खड़ी हुई.  गाड़ी मे आग लगी थी जिसको फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल पूर्ण रूप से बुझाया गया.  इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

ट्रायल ब्लास्ट से शुरु हो जाएगी ट्विन टावरो को ध्वस्त करने की उल्टी गिनती, एडवाइजरी जारी

Ajit Sinha

तीन पीढ़ियों से एक मुस्लिम परिवार रामलीला में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले तैयार कर निभा रहा है अपनी भागीदारी

Ajit Sinha

फाइनेंस अधिकारी के घर से एक करोड़ की चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस में मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x