Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अंडों से भरा ट्रक लूटने वाले 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,4 लाख नगदी सहित अन्य सामान बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
हरियाणा के सोनीपत में कुंडली टोल प्लाजा के समीप अंडों से भरा ट्रक लूटने वाले पांच बदमाशों को ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने अंडों को बेच दिया था और खाली ट्रक को नोएडा महामाया फ्लाईओवर के समीप छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने लुटेरों के पास से 4.10 लाख रुपये, अंडों से भरी 47 कैरेट, एक मोबाइल, घटना में इस्तेमाल कार और अवैध तमंचा आदि सामान बरामद किया है।

नोएडा कासना थाना पुलिस की गिरफ्त में खड़े हुए लुटेरे साहिल,फिरोज,नदीम, विक्रम और तुषार है इनमें से चार आरोपी ग्रेटर नोएडा के अली बदरपुर कुलेसरा गांव के हैं और एक आरोपी एटा का है। इन सभी आरोपियों ने बीते 13 सितंबर को हरियाणा के कुंडली टोल प्लाजा के पास से अंडे से भरी गाड़ी के चालक और क्लीनर को हथियार के बल पर बंधक बनाकर अंडों से भरी गाड़ी लूट ली थी और उसको ग्रेटर नोएडा में लाकर उसके अंडे बेच दिए और खाली गाड़ी को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास छोड़कर फरार हो गए।
एडीसीपी ने बताया कि इस लूट के मामले में अंडा कारोबारी ने सोनीपत की कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद से हरियाणा पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी लेकिन हरियाणा पुलिस को लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। कासना कोतवाली पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया है। एडीसीपी ने बताया पकड़े गए बदमाश खुद भी अंडों का कारोबार करते हैं। इसके चलते इन्होंने लूटे गए अंडों को बाजार में बेच दिया। कुछ अंडे अभी बचे थे जिन्हें पुलिस ने इनके पास से बरामद किया है। पुलिस उनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: प्यार में बाधा बने पति की पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर चाकू से गला काट कर बेहरमी से हत्या कर दी -हिरासत

Ajit Sinha

पीछा छुड़ाने की नियत से प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी -पकड़ी गई।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लूटेरा गिरफ्तार- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x