Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर व खाटू श्याम मंदिर सहित आधा दर्जन मंदिरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:श्री लक्ष्मी नारायण ग्रीन फील्ड कॉलोनी, खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3, एनआईटी ,पल्ला व डबुआ कॉलोनी के मंदिरों में चोरी करने वाले चार आरोपितों को क्राइम ब्रांच-85 टीम ने गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से थाना सेक्टर -8, सूरजकुंड, एनआईटी, डबुआ कॉलोनी, पल्ला व खेड़ीपुल थाने में दर्ज कुल 6 मुकदमें को सुलझाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम हरीश , निवासी भारत कॉलोनी, खेड़ीपुल, सचिन , निवासी राजेंद्र कॉलोनी, गांव मवई, कंचन उर्फ़ शिव शंकर , निवासी हरी नगर , खेड़ीपुल, राजेश निवासी तिगांव, फरीदाबाद है। 

पुलिस प्रवक्ता की मानें तो उपरोक्त मंदिरों के अलावा सेक्टर -86 स्थित साईं बजट काम्प्लेक्स में एक इन्वर्टर बैटरी की दूकान से बैटरियां व अन्य सामानों की चोरी उपरोक्त चोरों ने चोरी की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित चोर हरीश व सचिन से चोरी के 20000 रूपए बरामद किए है। जिनकों पूछताछ के बाद नीमका जेल भेज दिया गया है। इनमें आरोपित राजेश व कंचन अभी भी पुलिस रिमांड पर है। 

आपराधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपित सचिन उर्फ सागर पर चोरी के 3 व अवैध हथियार के 2 मामले, हरीश उर्फ हरिया पर चोरी के 2 मामले, राजेश पर चोरी के 4 मामले तथा कंचन पर चोरी व पीओ के 3 मामले दर्ज है।       

Related posts

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज तुरंत प्रभाव से 15 पुलिस कर्मियों को जिले में इधर से उधर किए  हैं, स्वंय तबादले की लिस्ट पढ़े।     

Ajit Sinha

लांयस क्लब रिजनल कांफ्रेंस में सामाजिक कार्य करने वाले सदस्यों को किया सम्मानित 

Ajit Sinha

बड़े शहरों में बहुमंजिला भवनों में आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार खरीदेगी 13 हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x