Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : शहर की ब्रज नट मंडली 7 दिनों का नाट्य एवं लोक कला उत्सव का आयोजन करने जा रही है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : अगले हफ्ते आने वाले सात दिन शहर के लोगों के लिए मनोरंजन के लिहाज से काफी महत्पवूर्ण होंगे । शहर की ब्रज नट मंडली 7 दिनों का नाट्य एवं लोक कला उत्सव का आयोजन करने जा रही है। हरियाणा सरकार की संस्था हरियाणा कला परिषद के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से 18 जून तक सेक्टर 12 स्थित कनवेंशन सेंटर में किया जाएगा। इसको लेकर गुरूवार को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ब्रज नट मंडली के अध्यक्ष ब्रज मोहन भारद्वाज व सेक्रेटरी मनोज भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा स्वर्ण जयंती को लेकर इस तरह के आयोजन पूरे हरियाणा में किये जा रहे है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल कला काे बढ़ावा देना और हरियाणा  की लोक कलाओं को लोगों तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लोक कलाकार हिस्सा ले रहे है। फरीदाबाद में भी 7 दिनों तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम हर रोज शाम साढ़े 6 बजे सेक्टर 12 स्थित कनवेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले 12 जून को रामजी बाली द्वारा डॉयरेक्ट किया गया नाटक संइया भयै कोतवाल का मंचन होगा। पूरी तरह से हास्य व्यंग से लबरेज होगा। इसके बाद 13 जून को भक्त पूरणमल सांग होगा जिसके डॉयरेक्टर तौहफा एवं गय्यूर है। 14 जून को शाम-ए-गजल की प्रस्तुति डॉ भूपेंद्र मल्होत्रा द्वारा की जाएगी। 15 जून को पंजाबी नाइट शमींदर सम्मी द्वारा होगा। 16 जून को हरियाणवीं संध्या नीरज कौशिक द्वारा, 17 जून को श्री कृष्ण लीला के ऊपर लाइट साउंड एंड ड्रामा होगा। जिसे राजीव मेहता द्वारा डॉयरेक्ट किया गया है। अंतिम दिन यानी की 18 जून को डॉयरेक्टर ब्रज मोहन द्वारा निर्देशित नाटक बड़े भाई साहब का मंचन होगा।

Related posts

फरीदाबाद: भारत स्काउट्स गाइड प्लाटून को स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए मिला प्रथम पुरस्कार।

Ajit Sinha

बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, बिजली-पानी को लेकर इनैलो कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी में फेंका -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x