Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाएं अधिकारी – डिप्टी सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य में किसी भी प्रकार की शराब की अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा जो भी शराब की दुकानें इस समय चल रही हैं, वे नियमानुसार उचित स्थानों पर खुली होनी चाहिए। डिप्टी सीएम ने गुरुवार को गुरुग्राम में आबकारी एवं कराधान विभाग की राज्य स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिशा को दिशा-निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिला आबकारी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शराब की दुकानों के बाहर कोई भी निजी लिकर कंपनी का इश्तिहार नहीं लगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी भी राज्य में डिस्टलरीज चल रही हैं, उनके उत्पादन और बिक्री का राजस्व अधिकारियों के पास होना चाहिए।

दुष्यंत चौटाला ने कहा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा कि डीईटीसी फील्ड में अपनी विजिट को बढ़ाएं तथा प्रत्येक ठेकेदार के पास मौजूद शराब के कोटा और उसके रेट की चेकिंग करें।आबकारी विभाग के बाद कराधान अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एसजीएसटी कलेक्शन में हरियाणा ने गत वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि सभी कराधान अधिकारी यह प्रयास करें कि हरियाणा एसजीएसटी की रिकवरी में देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल हो। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कंपनियों की टैक्स अदायगी का समय-समय पर विश्लेषण करते रहें। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में एनजीटी के नियमानुसार उत्पादन इकाइयों को स्थापित किया जा रहा है, जिसकी बदौलत एसजीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है।

Related posts

फरीदाबाद: नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 फरवरी : यशपाल यादव 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीमा के भीतर धान की फसल की कटाई के बाद बचे उसके अवशेषों (पराली ) को जलाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी, सरों

Ajit Sinha

डायल 112, एआरवी पर तैनात कॉस्टेबल से गाली -गलौज, गाडी के शीशे तोड़ने, हाथापाई करने पर एक हवलदार पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x